फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   10 devotees from Rampuri stranded in Katra returned

Muzaffarnagar News: कटड़ा में फंसे रामपुरी के 10 श्रद्धालु वापस आए

Wed, 03 Sep 2025 02:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Sep 2025 02:20 AM IST
विज्ञापन
10 devotees from Rampuri stranded in Katra returned
मुजफ्फरनगर। माता वैष्णो देवी के दर्शन करने जाते समय अर्द्धकुंवारी के पास भूस्खलन के दौरान वहां फंसे दस श्रद्धालु मंगलवार को वापस आ गए हैं। उनसे मिलने वाले लोग उनके घर पहुंच रहे हैं। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई थी और तीन घायल हो गए थे।
विज्ञापन

उत्तरी रामपुरी निवासी बच्चे, महिला व पुरुष माता वैष्णो देवी के दर्शन करने के लिए गए थे। बुधवार को भूस्खलन होने के कारण वहां हादसा हुआ था। तभी से काफी लोग वहां फंसे हुए थे। उत्तरी रामपुरी निवासी संगीता, खुशी व राखी तथा सात बच्चे मंगलवार शाम को अपने घर पहुंचे गए। सभी सकुशल बताए गए। इस बारे में पता चलने पर आसपास के लोग व परिचित उनसे मिलने के लिए पहुंच रहे हैं। बताया गया कि उनके साथ रतनपुरी निवासी परिवार के भी चार लोग कटड़ा मेंं फंसे हुए थे। वे भी इन लोगों के साथ आए थे, जो अपने घर के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन

घायल दंपती व बेटी भी घर के लिए रवाना : बुधवार को कटड़ा के पास हुए हादसे में उत्तरी रामपुरी निवासी अजय, उनकी पत्नी मोनिका व छह साल की बेटी पूर्वी घायल हो गए थे। उनका कटड़ा के नारायणी अस्पताल में उपचार चल रहा था। डॉक्टरों ने मंगलवार को तीनों को छुट्टी दे दी। उनको साथ लेकर उत्तरी रामपुरी निवासी धर्मवीर एंबुलेंस में घर के लिए चले हैं। यह सभी देर रात तक घर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed