फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   10 cancer patients in the survey

जौली में सर्वे के लिए पहुंची टीम, 10 में मिला कैंसर 

Sun, 31 Dec 2017 11:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 31 Dec 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
10 cancer patients in the survey
गांव में सर्वे करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला
भोपा के गांव जौली में पानी से कैंसर फैलने की खबर से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। इसकी तस्दीक करने के लिए चिकित्सकों की टीम ने रविवार को गांव में डेरा डालकर सर्वे किया। दस लोगों में कैंसर के लक्षण मिले हैं, लेकिन एक को भी पानी से संबंधित यह बीमारी नहीं पाई गई है। अन्य वायरस के कारण कैंसर मिला है। 
विज्ञापन


गांव जौली में पिछले दो वर्षों में कैंसर की बीमारी से दर्जनों लोगों के पीड़ित होने की अफवाह से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। यह कैंसर पानी से होना बताया गया। इसके चलते रविवार को एसीएमओ डॉ एसके अग्रवाल, डॉ वीके सिंह के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम जौली गांव पहुंची।
विज्ञापन


टीम ने घर-घर जाकर बीमार लोगों से बातचीत करने के साथ पानी, अन्य चीजों की जांच-पड़ताल की है। स्वास्थ्य कर्मी, आंगनबाड़ी, आशा की टीम बनाकर गांव में कैंसर से होने वाली मौत व वर्तमान में इस बीमारी की चपेट में आये मरीजों का सर्वे कराया गया। करीब दस लोगों में कैंसर के लक्षण मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें एक को भी पानी से संबंधित वायरस का कैंसर नहीं पाया गया है। इन सभी रोगियों में कैंसर के लक्षण अलग-अलग क्रिया के हैं। डॉ एसके अग्रवाल ने बताया कि सर्वे के आधार पर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।


इस दौरान ग्राम प्रधान शाह रजा नकवी ने पानी की जांच कराए जाने की मांग की है। टीम में जिला मलेरिया अधिकारी अलका रानी, मोरना प्रभारी संजीव कुमार, डॉ आरडी गौड, नीलम त्यागी, रेखा रानी, डॉ अनिल कौशिक, डॉ सतीश सैनी, मोहम्मद खालिद आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed