फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muslim gave land for temple in up

हाजी ने मंदिर के लिए दान दी जमीन

Fri, 28 Feb 2014 07:54 AM IST
अमर उजाला, इलाहाबाद
अमर उजाला, इलाहाबाद Updated Fri, 28 Feb 2014 07:54 AM IST
विज्ञापन
Muslim gave land for temple in up

ऐसे समय में जब देश में सांप्रदायिक ताकतें मजहबी दीवार खड़ी करके मतभेद डालने की कोशिश में जुटी हों, उमरपुर, नीवा के हाजी एखलाक अहमद ने अनूठी मिसाल पेश की है।

विज्ञापन


पांच वक्त के नमाजी हाजी एखलाक ने मधुबन विहार कॉलोनी में शिव मंदिर बनाने के लिए न सिर्फ अपनी जमीन दान में दी बल्कि मंदिर का शिलान्यास भी किया। मंदिर बनाने के लिए ईंट और चंदे के तौर पर रकम भी दी।
विज्ञापन


अब्बू के नाम से मशहूर हाजी ने बृहस्पतिवार को महाशिवरात्रि के मौके पर महागौरी मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सुबह महारुद्राभिषेक के बाद सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी मंदिर में बने सत्संग हॉल का उद्घाटन किया। कार्यक्रम में कालोनी निवासियों के साथ ही नीवा, सलोरी के सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद थे।

लोगों ने बताया कि उनकी मांग पर हाजीजी ने महागौरी मंदिर के लिए जमीन दी और मंदिर निर्माण के लिए सबसे ज्यादा सहयोग भी।

हाजी एखलाक ने कहा, ‘सबका मालिक तो एक ही है, फिर मजहब अलग-अलग हों तो क्या।’ सामाजिक सरोकारों के लिए जुटे हाजीजी ने मंदिर निर्माण में मदद के साथ ही मशहूर खजूर वाली मस्जिद का भी जीर्णोद्धार कराया।

अशफाक मेमोरियल वेलफेयर सोसाइटी के संरक्षक अब्बू की देखरेख में संचालित मदरसे में बच्चे दीनी और दुनियावी तालीम सीख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed