फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Murder of farmer from Sambhal in Amroha: Blood-soaked body found lying cot garden, deep wounds found on head

अमरोहा में संभल के किसान की हत्या: बाग में लगी चारपाई पर पड़ा मिला लहूलुहान शव, सिर में मिले गहरे घाव

Sat, 31 Aug 2024 08:17 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सैदनगली (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, सैदनगली (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 31 Aug 2024 08:17 PM IST
सार

सैदनगली में किसान शूरवीर की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। किसान का शव एक बाग में मिला है। पुलिस ने बताया कि किसान मूलरूप से संभल जिले के रहने वाले थे। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Murder of farmer from Sambhal in Amroha: Blood-soaked body found lying cot garden, deep wounds found on head
अमरोहा में किसान की हत्या के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

सैदनगली क्षेत्र में अमरख के बाग में ले जाकर संभल के किसान की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। उनका लहूलुहान शव बाग में ही चारपाई पर पड़ा मिला। किसान शूरवीर (48) गांव बहरामपुर बुजुर्ग थाना नखासा जनपद संभल के रहने वाले थे।

विज्ञापन


सीओ व फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। किसान के चाचा की ओर से अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी गई है। सैदनगली में मथना रोड पर छत्रपाल सैनी रहते हैं। उनका अमरख का बाग गांव सब्दलपुर के निकट मध्यगंगा नहर के पास है।
विज्ञापन


छात्रपाल सैनी अपने बाग में रोजाना दिन में रखवाली करने जाते हैं। उन्होंने बाग में एक झोपड़ी डाल रखी है और चारपाई पड़ी हुई है। शनिवार सुबह छत्रपाल सैनी बाग में पहुंचे तो एक 48 वर्षीय व्यक्ति का लहूलुहान शव चारपाई पर पड़ा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। थाने से पुलिस भी पहुंच गई। हत्या की जानकारी मिलने पर सीओ दीप कुमार पंत भी मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल शुरू की गई। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने भी जांच की है।

करीब दो घंटे बाद शव की शिनाख्त शूरवीर के रूप में हुई। जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने किसी भी तरह की रंजिश से इनकार किया है। सीओ का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

चारपाई के नीचे खून और चप्पल भी मिले

अमरख के बाग में हुई शूरवीर हत्या के बाद से आसपास के लोगों में हलचल मच गई। शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि उसकी हत्या बाग में चारपाई पर ही हुई है। शूरवीर के माथे पर गहरे घाव बने हैं।


जिससे प्रतीत हो रहा है कि धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई। चारपाई के नीचे खून पड़ा हुआ है। इसके अलावा शूरवीर के चप्पल भी चारपाई के पास ही मिले। मृतक ने अपने पीछे दो बेटे व दो बेटी छोड़ी हैं। परिजनों का रो-रोकर बुराहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed