{"_id":"9b3f51a6-7b87-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"mulayam-told-pakistan-is-our-younger-brother","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुलायम बोले, पाकिस्तान हमारा छोटा भाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुलायम बोले, पाकिस्तान हमारा छोटा भाई
मुरादाबाद/ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2013 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉर्डर पर हाल के दिनों में हुए तनाव ने देशभर को हिलाकर रख दिया था। इसके बावजूद सपा मुखिया मुलायम सिंह का कहना है कि पाकिस्तान हमारे छोटे भाई की तरह है। हालांकि उन्होंने माना कि पिछले दिनों देश की सीमा पर जो भी हुआ वह बुरा था।
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो ने कहा कि सियासत को दूर रखते हुए अगर दोनों देशों की पब्लिक साथ खड़ी हो जाए तो रिश्ते अच्छे हो जाएंगे। तीर्थंकर महावीर विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में उन्होंने उम्मीद जताई कि एक न एक दिन पाकिस्तान मान जाएगा।
विज्ञापन
वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि ट्रिपल ई यानी एजूकेशन, एनर्जी और इंप्लायमेंट का बेहतर इस्तेमाल हो तो देश की तरक्की होगी। इस मौके पर कुल 80 मेधावियों समेत 1523 छात्र-छात्राओं को डिग्रियां बांटी गईं। मुलायम सिंह और आजम खां को डॉक्टरेट की मानद उपाधि कुलाधिपति सुरेश जैन ने दी।
विज्ञापन
टीएमयू के विशाल कैंपस में मुलायम सिंह यादव ने शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि डिग्री हासिल करना तो आसान है लेकिन अपनी ऐजूकेशन को समाज हित में लगाना दूसरी बात। जरूरत इस बात की है कि नौजवान पीढ़ी कुछ ऐसा करे जिससे गरीब और मजलूमों के चेहरे पर मुस्कान आ सके।