फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   mulayam's disproportionate assets case may be closed

खाद्य सुरक्षा बिल को समर्थन के बदले मुलायम को राहत!

Sat, 20 Jul 2013 02:42 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Sat, 20 Jul 2013 02:42 PM IST
विज्ञापन
mulayam's disproportionate assets case may be closed

यूपीए सरकार समाजवादी पार्टी मुखिया मुलायम सिंह यादव पर मेहरबान हो गई है। संसद में खाद्य सुरक्षा बिल को पास कराने के एवज में केंद्र ने मुलायम के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई की जांच बंद कराने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन


मामले में याचिकाकर्ता विश्वनाथ चतुर्वेदी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस और सपा में डील हुई, जिसके तहत मुलायम संसद में खाद्य सुरक्षा बिल को समर्थन देंगे और सीबीआई से आय से अधिक संपत्ति मामले में क्लोजर रिपोर्ट लगा देगी।
विज्ञापन


माना जा रहा है कि मुलायम और उनके परिजनों को आय से अधिक संपत्ति के मामले में मानसून सत्र से पहले ही क्लीन चिट दी जा सकती है।

गौरतलब है कि संसद मे खाद्य सुरक्षा बिल को पास कराने के लिए यूपीए सरकार को को समाजवादी पार्टी के समर्थन की सख्त जरूरत है।

इससे पहले बताया जा रहा था कि कांग्रेस के मैनेजरों ने मुलायम और अखिलेश को खाद्य सुरक्षा बिल के समर्थन के लिए तैयार कर लिया है और इसके बदले केंद्र सरकार, यूपी को लोकसभा चुनाव से पहले कुछ केंद्रीय सहायता देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि विश्वनाथ चतुर्वेदी के आरोपों बाद मामले में नई तस्वीर ही उभर रही है। मुलायम सिंह यादव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले की जांच के लिए विश्वनाथ चतुर्वेदी ने ही याचिका लगाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed