फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   MSME for Bharat Amar Ujala initiative launched challenges and solutions discussed in Kannauj-Ghaziabad and Bar

MSME for Bharat: अमर उजाला की पहल का सफल आगाज, कन्नौज-गाजियाबाद और बरेली में चुनौतियों और समाधान पर हुई चर्चा

Sat, 13 Sep 2025 12:00 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा Published by: विकास कुमार Updated Sat, 13 Sep 2025 12:00 AM IST
सार

एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव के क्षेत्रीय मंथन श्रृंखला का समापन 9 अक्तूबर, 2025 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, एक्सपो एवं पुरस्कार समारोह के साथ होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी मुख्य अतिथि होंगे। 

विज्ञापन
MSME for Bharat Amar Ujala initiative launched challenges and solutions discussed in Kannauj-Ghaziabad and Bar
एमएसएमई फॉर भारत - फोटो : amarujala.com

विस्तार

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में अमर उजाला की पहल ‘एमएसएमई फॉर भारत’ का शुक्रवार से सफल आगाज हुआ। एमएसएमई फॉर भारत कार्यक्रम शृंखला के पहले चरण में 26 शहरों में क्षेत्रीय कॉन्क्लेव का आयोजन हो रहा है। 

विज्ञापन

इन क्षेत्रीय कॉन्क्लेव की शुरुआत आज उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख शहरों कन्नौज, गाजियाबाद व बरेली से हुई। क्षेत्रीय कॉन्क्लेव में उत्तर प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री असीम अरुण कन्नौज कॉन्क्लेव के मुख्य अतिथि रहे। वहीं गाजियाबाद में आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील शर्मा व बरेली में पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री अरुण कुमार सक्सेना बतौर मुख्य अतिथि उद्यमियों को संबोधित किया। इस दौरान पैनल चर्चाओं का भी आयोजन हुआ। इसमें स्थानीय उद्यमी, उद्योगपति, नीति-निर्माता और विशेषज्ञ एक मंच पर एमएसएमई क्षेत्र की चुनौतियों, समाधान और संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बरेली का में उद्यमियों को लोन न देने वाले बैंकों पर होगी कार्रवाई, वन मंत्री ने डीएम से मांगी सूची
देश के विकास में उद्यमिता की अहम भूमिका है। देश के करोड़ों परिवारों का भरण पोषण उद्यमी कर रहे हैं। सरकार उद्यमियों के विकास का प्रयास कर रही है। जो बैंक उद्यमियों को लोन नहीं दे रहे, उनके यहां वन विभाग की एफडी निकालेंगे। ऐसे बैंकों की सूची जिलाधिकारी दें। ये हिदायत उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने दी। उन्होंने कहा कि बैंक लोन के आवेदन क्यों निरस्त कर रही हैं। जबरन निरस्तीकरण पर कार्रवाई होगी। आगे पढ़ें...


विज्ञापन

कन्नौज में असीम अरुण बोले- अंतरराष्ट्रीय ट्रेड फेयर से वैश्विक स्तर पर महकेगी कन्नौज की सुगंध
सूक्ष्म, लघु, मध्यम उद्यम (एमएसएमई) का भारतीय अर्थव्यवस्था में अभूतपूर्व योगदान है। प्रतिस्पर्धा और बजारीकरण के इस युग में छोटे-छोटे उत्पादों को वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने के लिए सरकार भी प्रयासरत है। सबका साथ-सबका विकास सिद्धांत के आधार एमएसएमई को सशक्त किया जाएगा और इसके लिए कन्नौज में स्वाद-सुगंध नाम से एक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर का ट्रेड फेयर प्रति वर्ष आयोजित किया जाएगा। इससे कन्नौज की सुगंध वैश्विक स्तर पर महकेगी। आगे पढ़ें...


गाजियाबाद मंत्री सुनील शर्मा बोले- उद्यमियों की समस्याएं CM तक पहुंचाएंगे
प्रदेश के आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील शर्मा ने गाजियाबाद के उद्यमियों की समस्याएं मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का वायदा किया है। उन्होंने कहा है कि वह सरकार के स्तर से समस्याओं का समाधान भी कराएंगे। अमर उजाला ने इस कॉन्क्लेव के माध्यम से उद्यमियों की समस्याओं को सीधे सामने रखा है। समस्याएं जब सही तरीके से सामने आती हैं तो उनका समाधान अवश्य होता है। आगे पढ़ें...


9 अक्तूबर को दिल्ली में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, पुरस्कार एवं एक्स्पो
एमएसएमई फॉर भारत कॉन्क्लेव के क्षेत्रीय मंथन श्रृंखला का समापन 9 अक्तूबर, 2025 को नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में राष्ट्रीय कॉन्क्लेव, एक्सपो एवं पुरस्कार समारोह के साथ होगा। इस कार्यक्रम में केंद्रीय सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्री जीतन राम मांझी मुख्य अतिथि होंगे। 

इनके अलावा, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, आदित्य बिड़ला हाउसिंग फाइनेंस के स्वतंत्र निदेशक थाम्पी कोशी, मास्टरकार्ड के चेयरमैन रजनीश कुमार, राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉ. शुभ्रांशु शेखर आचार्य, संस्थापक एक्सलरेट मीडिया एवं इंफ्लुएंसर नितिन जोशी, योर विन कोच के संस्थापक सुनील चोपड़ा समेत दर्जनों हस्तियां और सैकड़ों एमएसएमई उद्यमी इस राष्ट्रीय कॉन्क्लेव का हिस्सा बनेंगे। 

इन श्रेणियों में दिए जाएंगे पुरस्कार 
उत्पादन उत्कृष्टता 
नवाचार, अनुसंधान एवं डिजिटल परिवर्तन 
गुणवत्ता एवं सतत विकास 
सेवा एवं ग्राहक प्रभाव 
अपव्यय पर विजय 
निर्यात एवं वैश्विक पहुंच 
महिला उद्यमी सम्मान (एमएसएमई) 
उभरता स्टार्टअप (एमएसएमई)
पारंपरिक एवं सांस्कृतिक उद्यम 
उद्यमिता एवं कौशल विकास 
सामाजिक प्रभाव, ईवी/ सौर/ नवीकरणीय ऊर्जा
रोजगार सृजन 
इन पुरस्कारों के लिए अगर आपको भी आवेदन करना है, तो आप एमएसएमई फॉर भारत की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। 

22 शहरों का रोडमैप 
15 सितंबर : रुद्रपुर
16 सितंबर : नोएडा, कानपुर, पानीपत, हरिद्वार, भदोही, मथुरा
18 सितंबर : रोहतक, मेरठ, फिरोजाबाद, लखनऊ, बुलंदशहर
19 सितंबर : झांसी, आगरा, चंडीगढ़, मुरादाबाद
20 सितंबर :  अलीगढ़, फरीदाबाद, जम्मू, सोलन, मुजफ्फरनगर 
25 सितंबर : सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed