फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   MSME For Bharat Conclave minister Sunil Sharma said we will convey city entrepreneurs problems to cm

MSME For Bharat Conclave: गाजियाबाद में उद्यमियों ने बताईं चुनौतियां, UP मंत्री बोले-समस्याएं CM तक पहुंचाएंगे

Fri, 12 Sep 2025 09:56 PM IST
अनुज कुमार माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद
माई सिटी रिपोर्टर, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 12 Sep 2025 09:56 PM IST
सार

यूपी के आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील शर्मा ने गाजियाबाद में अमर उजाला के एमएसएमई कॉन्क्लेव में उद्यमियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री तक पहुंचाने और समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाले उद्योगों के लिए 100 फीसदी सब्सिडी, स्टार्टअप मिशन के लिए नई संस्था और ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योगों के लिए जमीन उपलब्ध कराने की घोषणा की।

विज्ञापन
MSME For Bharat Conclave minister Sunil Sharma said we will convey city entrepreneurs problems to cm
कार्यक्रम में उद्यमियों को संबोधित करते मंत्री सुनील शर्मा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के आईटी और इलेक्ट्रॉनिक्स मंत्री सुनील शर्मा ने शहर की उद्यमियों की समस्याएं मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का वायदा किया है। उन्होंने कहा है कि वह सरकार के स्तर से समस्याओं का समाधान भी कराएंगे। वह शुक्रवार को अमर उजाला की ओर से आयोजित एमएसएमई फॉर भारत काॅन्क्लेव में बताैर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।

विज्ञापन

आईएमएस डासना में आयोजित कॉन्क्लेव में उन्होंने कहा कि अमर उजाला ने इस कॉन्क्लेव के माध्यम से उद्यमियों की समस्याओं को सीधे सामने रखा है। समस्याएं जब सही तरीके से सामने आती हैं तो उनका समाधान अवश्य होता है। उन्होंने समस्याओं का समाधान कराने के आश्वासन के साथ ही एमएसएमई के विकास की योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी। सरकार की प्राथमिकताएं बताईं। साथ ही आने वाले समय में होने वाले बदलावों की जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाले उद्योग को 100 फीसदी सब्सिडी
मंत्री सुनील शर्मा ने बताया कि प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक सामान बनाने वाले उद्योगों को 100 फीसदी तक सब्सिडी दी जा रही है। इस योजना में उत्पादन के साथ उद्योग शुरू करने वाले को सीधे सब्सिडी ट्रांसफर की जाएगी। इसमें 50 फीसदी केंद्र सरकार और 50 फीसदी राज्य सरकार द्वारा दी जाएगी। प्रदेश में स्टार्टअप मिशन के लिए एक अलग संस्था बनाई जाएगी, जिसमें प्रशासनिक दखल कम किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों से रोजगार के लिए लोगों का पलायन रोकने के लिए वहीं उद्योगों के लिए जमीन उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि गाज़ियाबाद समेत पूरे प्रदेश में एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए कई योजनाएं चल रही हैं और छूट दी जा रही है। इन्हीं के माध्यम से प्रदेश के एक ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के सपने को पूरा किया जाएगा।
 
विज्ञापन

एमएसएमई देंगे अमेरिका के टैरिफ का जवाब
मंत्री ने कहा कि अमेरिका के टैरिफ का जवाब एमएसएमई देंगे। अपने देश में सामान बनाकर स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग से टैरिफ का समाधान किया जाएगा। उन्होंने 1965 के युद्ध के दौरान आए अनाज संकट का जिक्र करते हुए कहा कि उस समय अमेरिका ने अनाज के नाम पर भारत को परेशान किया था। तब तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देशवासियों से सोमवार को उपवास रखने की अपील की थी। पूरे देश ने मिलकर इस संकट पर विजय हासिल की थी।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़, एडीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद, उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान, राज्य कर विभाग के संयुक्त आयुक्त विवेकानंद शुक्ला, उपायुक्त चंद्रकांत भूषण, यूपीसीडी के क्षेत्रीय प्रबंधक प्रदीप कुमार सत्यार्थी और डीजीएम आरएस.यादव उपस्थित रहे। साथ ही आईआईए नेशनल चैप्टर के महासचिव प्रदीप गुप्ता, बुलंदशहर रोड औद्योगिक क्षेत्र के महामंत्री संजीव सचदेवा, उत्तर प्रदेश उद्यमी विकास संघ के उपेंद्र गोयल, कविनगर औद्योगिक क्षेत्र के अरुण शर्मा, साहिबाबाद औद्योगिक क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौधरी समेत शहर के प्रमुख उद्यमी शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed