फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   more festivals falling on sunday in 2013

2013: संडे ने लगाया त्योहारी छुट्टियों पर ग्रहण

Fri, 28 Dec 2012 12:44 PM IST
रामपुर/ब्यूरो
रामपुर/ब्यूरो Updated Fri, 28 Dec 2012 12:44 PM IST
विज्ञापन
more festivals falling on sunday in 2013

भले ही साल 2012 बंपर छुट्टियों के लिए जाना गया हो, लेकिन साल 2013 में छुट्टियों पर ग्रहण लग गया है। संडे ने त्योहारी छुट्टियों को कम कर दिया है। साथ ही उत्तर प्रदेश सरकार ने भी अवकाश में कटौती कर दी है। यानि सरकारी दफ्तर इस साल के मुकाबले अगले साल ज्यादा दिन खुलेंगे। इस बात खुलासा यूपी सरकार की ओर से जारी किए गए अवकाशों की सूची में किया गया है।

विज्ञापन


वर्ष 2012 छुट्टियों के लिए मशहूर रहा है। एक या फिर दो दिन का अवकाश लेने के बाद कर्मचारियों ने सप्ताह भर तक छुट्टियां मनाई हैं। 2012 में मिली बंपर छुट्टियों के बाद साल 2013 में छुट्टियों पर ग्रहण लग गया है। छुट्टियों पर ग्रहण लगने की वजह इस दफा अधिकतर त्योहारों का संडे में हो जाना है। छह प्रमुख त्योहार इस बार संडे को होंगे, जिसके चलते इन मौकों पर होने वाली छुट्टियां अब संडे लील जाएगा।
विज्ञापन


हर साल की तरह इस साल 2013 में 53 संडे पड़ेंगे। इसके साथ ही माह के दूसरे शनिवार पर होने वाले अवकाशों की संख्या भी 12 होगी। इस बार सार्वजनिक अवकाशों पर नजर दौड़ाई जाए तो इस दफा 32 दिनों का सार्वजनिक अवकाश रहेगा और 18 निबंधित अवकाश रहेंगे। इस तरह कुल सार्वजनिक अवकाश, निबंधित अवकाश, स्थानीय अवकाश, संडे व माह के दूसरे शनिवार को मिलाकर कुल 120 दिन सरकारी दफ्तरों में किसी न किसी वजह से ताले पड़े रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक व निबंधित अवकाशों की संख्या कुल 53 है। यानि इस बार यह भी मौका नहीं मिलेगा कि एक दो दिन का अवकाश लेकर लंबी छुट्टी पर जाया जा सके।

त्योहारों पर संडे का ग्रहण
त्योहार                      दिनांक
महाशिव रात्रि                    10 मार्च
अंबेडकर जयंती                   14 अप्रैल
परशुराम जयंती                   12 मई
दशहरा                          13 अक्तूबर
दीवाली                         तीन नंवबर
गुरु नानक जयंती(गंगा स्नान)       17 नवंबर
गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस        24 नवंबर

अवकाशों पर एक नजर
कुल सार्वजनिक अवकाश-32
निबंधित अवकाश-18
निबंधित के अलावा छुट्टी-02
स्थानीय अवकाश-03
रविवार-53
माह के दूसरे शनिवार-12
कुल अवकाश-120

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed