फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Zulfikar went to Dubai 45 times and Azharuddin 10 times, smugglers brought gold worth crores

Moradabad News: जुल्फेकार 45 और अजहरुद्दीन 10 बार गया दुबई, करोड़ों का सोना लाए तस्कर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Zulfikar went to Dubai 45 times and Azharuddin 10 times, smugglers brought gold worth crores
मुरादाबाद। पुलिस ने सोना तस्करों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगालनी शुरू कर दी। सोना तस्करी में जेल भेजा गया टांडा निवासी जुल्फेकार पिछले पांच साल में 45 बार दुबई जा चुका है। इसके अलावा उसका साथी अजहरुद्दीन भी 10 बार दुबई की सैर कर चुका है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों तस्कर करोड़ों का सोना ला चुके हैं। वह मोबाइल नंबरों के जरिये पुलिस सोना तस्करी गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

दुबई से सोने की तस्करी करने के आरोप में जेल भेजे गए रामपुर जिले के टांडा निवासी शाने आलम, मुत्तलीब, अजहरुद्दीन और जुल्फेकार लंबे समय से तस्करी कर रहे थे। जैसे-जैसे पुलिस की जांच आगे बढ़ रही है, इस मामले में चौंकाने वाले तथ्य सामने आ रहे हैं। इस गिरोह में शामिल तस्कर जुल्फेकार ने 2020 में पासपोर्ट बनवाया था। इसके बाद से अब तक वह 45 बार दुबई जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस का दावा है कि वह हर बार तस्करी कर दुबई से सोना लाया। अब तक वह करोड़ों का सोना ला चुका है। इसके अलावा अजहरुद्दीन 10 बार और शाने आलम व मुत्तलीब भी कई बार दुबई जा चुके हैं। सभी आरोपी अब तक कई किलो सोने की तस्करी कर चुके हैं। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि इस मामले में विवेचना जा रही है। चारों तस्करों और एक फाइनेंसर जाहिद मेंबर को जेल भेजा जा चुका है। अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
चार रास्तों से दुबई पहुंच रहे तस्कर
सोने के तस्कर दुबई जाने के लिए चार रास्तों का इस्तेमाल करते हैं। पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह कभी दिल्ली, मुंबई, लखनऊ तो कई बार नेपाल के रास्ते से दुबई जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed