फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   z looted two and half lakh rupees from cattle trader

पशु व्यापारी के नौकर से ढाई लाख की लूट, हर्बल पार्क के पास फेंका

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 02:57 AM IST
विज्ञापन
z looted two and half lakh rupees from cattle trader
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में कार सवार बदमाशों ने पशु व्यापारी के नौकर से ढाई लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश उसे हर्बल पार्क के पास फेंक कर फरार हो गए। देर रात तक पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन

कुंदरकी निवासी शाहबाज हुसैन और उनके भाई सरफराज कुरैशी का पशु खरीदने और बेचना का व्यापार है। शाहबाज कुंदरकी में रहकर में रहकर पशु बेचते हैं। जबकि सरफराज फैजाबाद से पशु खरीदकर मुरादाबाद भेज देते हैं। शाहबाज ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने नौकर एहतेशाम निवासी मीरगंज जनपद बरेली को गुरुवार शाम ढाई लाख रुपये देकर फैजाबाद के लिए भेजा था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को फैजाबाद में पशु बाजार लगता है। वहां सरफराज को पशु खरीदने थे। नौकर एहतेशाम ने पुलिस को बताया कि शाम सात बजे वह कटघर क्षेत्र में हनुमान मूर्ति तिराहे के पास खड़ा बस का इंतजार कर रहा था। इसी बीच वहां एक कार आई। जिसमें पहले से चालक समेत तीन लोग सवार थे। उन्होंने कहा कि वे बरेली जा रहे हैं। इस पर एहतेशाम कार में बैठ गया। उसने बताया कि रामपुर रोड पर जीरो प्वाइंट के पास चालक ने कार पाकबड़ा की ओर मोड दी। पूछने पर उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद तमंचा दिखाकर उसे चुप रहने को कहा और ढाई लाख रुपये लूट लिए। इसके बाद बदमाश कार को हर्बल पार्क के पास ले गए और एहतेशाम को नीचे उतार दिया। इस पर उसने पहले अपने मालिक और रात लगभग 11 बजे पुलिस को सूचना दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और नौकर से पूछताछ की। एसपी सिटी अमित कुमार आनंद ने बताया कि एहतेशाम से पूछताछ की जा रही है। वह बार बार अपना बयान बदल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed