{"_id":"65187d506777833ae00c6817","slug":"yunuss-disciples-won-medals-in-asian-games-moradabad-news-c-15-1-mbd1002-253723-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: यूनुस के शिष्यों ने एशियाई गेम्स में जीते पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: यूनुस के शिष्यों ने एशियाई गेम्स में जीते पदक
विज्ञापन
मुरादाबाद। चक्कर की मिलक निवासी मोहम्मद यूनुस भारतीय सेना में सूबेदार के पद पर तैनात हैं। दौड़ में अपने हुनर से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले यूनुस अब सेवा के जवानों को ट्रेनिंग दे रहे हैं। शनिवार को एशियन गेम्स में उनके दो शिष्यों ने एथलेटिक्स में पदक जीते हैं।
10 हजार मीटर दौड़ में रजत पदक जीतने वाले सहारनपुर निवासी कार्तिक कुमार और कांस्य पदक जीतने वाले अलीगढ़ निवासी कुलबीर सिंह सूबेदार मोहम्मद यूनुस के शिष्य हैं, पुणे स्थित आर्मी स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट में यूनुस इन दोनों एथलीटों को पिछले पांच सालों से ट्रेनिंग दे रहे हैं। इससे पहले भी इन दोनों एथलीट ने विभिन्न प्रतिस्पर्धा में पदक जीते हैं। इनके अलावा सेना के कई जवानों को एथलेटिक्स में निखारने के लिए यूनुस दिन रात मेहनत कर रहे हैं। चित्रगुप्त इंटर कॉलेज से 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के कुछ वर्ष बाद वे सेना में भर्ती हो गए थे।