फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth to learn skills ranging from mobile repair to solar installation; 14 new trades included in the Vishwakarma Yojana.

Moradabad News: युवा मोबाइल रिपेयर से सोलर इंस्टॉलेशन तक सीखेंगे हुनर, विश्वकर्मा योजना में 14 नए ट्रेड शामिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
Youth to learn skills ranging from mobile repair to solar installation; 14 new trades included in the Vishwakarma Yojana.
मुरादाबाद। जिले में हुनर अब सिर्फ पारंपरिक कारीगरी तक सीमित नहीं रहेगा। विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना 2.0 में 14 नए ट्रेड शामिल किए गए हैं। इनमें मोबाइल, कंप्यूटर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की मरम्मत से लेकर ऑटोमोबाइल, प्लंबर, सोलर इंस्टॉलेशन और डिजिटल फोटोग्राफी तक के काम शामिल हैं। इससे युवाओं और कारीगरों के लिए बाजार की जरूरत के अनुसार प्रशिक्षण लेकर रोजगार और स्वरोजगार शुरू करने के नए रास्ते खुलेंगे।
विज्ञापन


योजना में अब कुल 25 ट्रेड शामिल हो गए हैं। इनमें पांच नए पारंपरिक और नौ आधुनिक ट्रेड हैं। नए पारंपरिक ट्रेड में मूर्तिकार, मालाकार, दूधवाला, भड़भूजा और मछुआरा शामिल किए गए हैं। वहीं आधुनिक ट्रेड में मोबाइल मरम्मत, ऑटोमोबाइल मरम्मत, इलेक्ट्रॉनिक सामान की मरम्मत, विद्युत सामान की मरम्मत, प्लंबर, कंप्यूटर मरम्मत, सोलर इंस्टॉलेशन, डिजिटल फोटोग्राफी तथा सौंदर्य एवं वेलनेस को शामिल किया गया है। संयुक्त आयुक्त उद्योग योगेश कुमार ने बताया कि तकनीक और बाजार की बदलती जरूरतों को देखते हुए योजना में आधुनिक ट्रेड जोड़े गए हैं। जिले में बड़ी संख्या में युवा तकनीकी और सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं। मोबाइल-कंप्यूटर रिपेयर, इलेक्ट्रॉनिक और विद्युत उपकरणों की मरम्मत, ऑटोमोबाइल समेत अन्य ट्रेड में प्रशिक्षण लेकर युवा अपना कारोबार शुरू कर सकते हैं।
विज्ञापन

00

प्रशिक्षण के साथ टूलकिट और ऋण की सुविधा
-योजना के तहत चयनित लाभार्थियों को जिला उद्योग केंद्र पर 10 दिन का निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिदिन 500 रुपये मानदेय देने का प्रावधान है। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद 15 हजार रुपये तक की टूलकिट उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं कारोबार शुरू करने या उसे बढ़ाने के लिए 10 लाख रुपये तक के ऋण और मार्जिन मनी सहायता का भी प्रावधान है। योजना के जरिये सरकार का जोर पारंपरिक कारीगरी को संरक्षण देने के साथ युवाओं को बाजार की मांग के अनुरूप आधुनिक कौशल उपलब्ध कराने पर है। इससे प्रशिक्षण के बाद नौकरी तलाशने के बजाय युवा स्वरोजगार की ओर भी बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed