फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth said, vaccinations are necessary or Corona's battle is incomplete

बोले युवा, टीकाकरण जरूरी वरना कोरोना की जंग अधूरी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Youth said, vaccinations are necessary or Corona's battle is incomplete
मुरादाबाद। कोरोना टीकाकरण अभियान के तीसरे चरण को लेकर युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। टीकाकरण केंद्रों पर 18 पार वालों की लंबी कतार देखने को मिली। कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए केंद्र के बाहर घंटों इंतजार करने से भी परहेज नहीं किया। अपनी बारी आई तो जोश-खरोश के साथ वैक्सीन की पहली डोज लगवाई। बातचीत में उत्साहित युवाओं ने कहा कि वैक्सीन को लेकर किसी तरह कोई भ्रम नहीं है। इससे डरने या घबराने की जरूरत नहीं है। महामारी से बचाव के लिए टीकाकरण जरूरी है, वरना कोरोना की लड़ाई अधूरी रहेगी। इसलिए अधिक से अधिक लोग आगे आएं और टीका लगवाएं।
विज्ञापन

- मुख्यमंत्री ने शनिवार को 18 प्लस वालों के टीकाकरण बात कही थी, जिसे लेकर मैं उत्साहित थी। वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया। समय से पहले ही कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंच गई। लाइन में खड़ी होकर अपनी बारी का इंतजार किया। मैं सभी से अपील करतीं हूं कि टीका जरूर लगवाएं। - आस्था, बानो बाग
विज्ञापन

- मैं एक मई से टीकाकरण के लिए इंतजार कर रही थी। आखिरकार सोमवार को कोरोना से बचाव का टीका लगवाने का मौका मिल गया। मेडिकल स्टाफ ने बताया है कि बुखार हो सकता है। इसके लिए मैं मानसिक रूप से तैयार हूं। किसी तरह का कोई डर या भ्रम नहीं है। टीका जरूर लगवाएं। यह बहुत जरूरी है। - हिमानी, टीडीआई सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

- कोरोना संक्रमण के मौजूदा हालात को देखते हुए टीकाकरण बेहद जरूरी हो गया है। अगर आप 18 वर्ष के पार हैं तो हर हाल में कोरोना से बचाव का टीका लगवाएं। साथ ही अपने आसपास पड़ोस के लोगों को भी टीकाकरण के लिए प्रेरित करें, तभी कोरोना से जंग जीत सकेंगे। वैक्सीन लगवाने में डरने की जरूरत नहीं है। - रेखा अरोड़ा, गांधीनगर

- कोरोना से बचाव का टीका लगवाने के लिए मैं उत्साहित थी। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया तो सोमवार के सेशन में टाइम मिल गया। जिला अस्पताल पहुंचकर टीका लगवाया। टीका लगवाने से पहले कुछ घबराहट थी, लेकिन केंद्र पर लोगों की भीड़ देखकर वह दूर हो गई। अब कोई डर या भ्रम नहीं है। - तृप्ति अग्रवाल, रामगंगा विहार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed