{"_id":"62bcac76dad3613d55233caf","slug":"youth-reached-home-from-in-laws-house-dies-in-suspicious-circumstances-bilari-news-mbd433038012","type":"story","status":"publish","title_hn":"ससुराल से घर पहुंचे युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुराल से घर पहुंचे युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
बिलारी। स्थानीय कोतवाली के चंगेरी गांव निवासी युवक साले की गोदभराई की रस्म में शामिल होकर ससुराल से जब वापस लौटा तब उसकी हालत बिगड़ गई। चर्चा है कि युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। युवक की उपचार के दौरान मुरादाबाद के अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली के चंगेरी गांव निवासी एक युवक की शादी करीब डेढ़ वर्ष पहले कोतवाली बिलारी के ही एक गांव निवासी युवती से हुई थी। युवक के परिजनों के अनुसार युवक के साले की गोदभराई का कार्यक्रम होने की वजह से वह बीती 25 जून को अपनी पत्नी को उसके मायके तेवरखास गांव में छोड़ आया। 27 जून को गोदभराई की रस्म हुई और 28 जून की शाम युवक बाइक से वापस अपने घर चंगेरी गांव पहुंच गया। जैसे ही युवक घर पहुंचा तभी उसे उल्टी आने लगी और उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उपचार के लिए पहले तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिलारी ले गए।
यहां डॉक्टर ने बताया कि युवक ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है इसीलिए उसकी हालत गंभीर है। बिलारी से रेफर होने पर महानगर मुरादाबाद के एक अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। बुधवार दोपहर को उपचार के दौरान युवक की अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
अस्पताल प्रबंधन की ओर से सूचना मिलते ही कोतवाली के दरोगा रविप्रकाश और ओमपाल सिंह अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उधर मृतक के पिता और अन्य परिजनों ने बुधवार सुबह कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके बेटे को उसके ससुराल के लोगों ने जहरीला पदार्थ खिलाया है। इसी वजह से उसकी मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में आगे की जांच की जाएगी।