{"_id":"5edab68c8ebc3e907c686349","slug":"youth-most-infected-with-corona-virus-city-news-mbd3514560158","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच फीसदी बुजुर्ग और 10 फीसदी बच्चे पॉजिटिव, बाकी जवानों ने फैलाया संक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच फीसदी बुजुर्ग और 10 फीसदी बच्चे पॉजिटिव, बाकी जवानों ने फैलाया संक्रमण
विज्ञापन
मुरादाबाद। सोशल डिस्टेंसिंग, संतुलित खानपान और सतर्कता ही कोरोना से बचाव है। मुरादाबाद के जागरूक उम्रदराज लोगों ने इसे साबित कर दिखाया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च ने बुजुर्गों के लिए कोरोना सबसे घातक बताया है। इसके बाद भी मुरादाबाद में 60 साल से अधिक उम्रदराज संक्रमितों की संख्या मात्र पांच फीसदी है। अपनी जवानी पर गुमान और इम्यून सिस्टम मजबूत होने की गलतफहमी में 60 साल से नीचे वालों ने कोरोना का ग्राफ बढ़ाया है।
मुरादाबाद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 257 पहुंच चुका है। जिला स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड में 250 पॉजिटिव हैं। रामपुर, बिजनौर, उन्नाव और नोएडा से रेफर छह पॉजिटिव इसमें नहीं शामिल हैं। स्वास्थ्य विभाग के मीडिया कोऑर्डिनेटर डा. मोहम्मद जावेद के मुताबिक मुरादाबाद में 250 संक्रमितों में 60 साल से अधिक मात्र 13 बुजुर्ग शामिल है। कुल संक्रमितों में इनका औसत 5.2 फीसदी है। इसी तरह बच्चों में संक्रमण की सबसे अधिक आशंका है। मुरादाबाद में मात्र 26 बच्चे 10.4 फीसदी कोरोना की जद में आए हैं। इनको भी संक्रमण अपने परिवार के पॉजिटिव सदस्यों से फैला है।
60 साल से नीचे की उम्र के 237 संक्रमित हैं। इनमें भी 70 फीसदी पॉजिटिव 20 से 45 साल के उम्र के शामिल हैं। कुल संक्रमितों में 180 पुरुष और 70 महिलाएं हैं। महिलाओं का औसत 28 फीसदी है और उन्होंने कोरोना से खुद को बचाने का पूरी कोशिश की है, लेकिन परिवार के संक्रमित पुरुषों ने उन्हें बीमार किया है।
विज्ञापन
सीएमओ डा. एमसी गर्ग का कहना है कि लोगों की लापरवाही से मुरादाबाद में संक्रमण का ग्राफ बढ़ा है। इनमें 20 से 45 साल की उम्र के लोगों की सबसे अधिक लापरवाही रही है। इस उम्र के लोगों ने कोरोना को हल्के में लिया और खुद संक्रमित होने के साथ अपने परिवार और आसपास पड़ोस के लोगों को संक्रमित किया है। डा. गर्ग ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग और जागरूकता ही कोरोना से बचाव है।
जिले में अब तक एक नजर में पॉजिटिव मरीज
- दिल्ली निजामुद्दीन तबलीगी जमात से जुड़े 25
- हॉटस्पॉट से रैंडम सैंपल में 05
- निजी और सरकारी अस्पतालों का मेडिकल स्टाफ 22
- पुलिस विभाग से 01
- जिले में आए प्रवासी 43
- आवश्यक सेवाओं की सप्लाई चेन से जुड़े 05
- सामान्य नागरिक 136