{"_id":"60e0b9728ebc3e06a72ca80d","slug":"youth-killed-by-pressing-mouth-and-nose-dead-body-thrown-in-popular-s-garden-city-news-mbd3944671145","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंह और नाक दबाकर युवक की हत्या, पापुलर के बाग में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुंह और नाक दबाकर युवक की हत्या, पापुलर के बाग में फेंका शव
विज्ञापन
मुरादाबाद। मूंढापांडे थाना क्षेत्र में एक युवक मुंह और गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारोपियों ने उसका शव पापुलर के बाग में फेंक दिया और फरार हो गए। शनिवार सुबह लोगों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर मुआयना किया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी हत्या किए जाने की पुष्टि हुई है। शनिवार रात तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
पुलिस के मुताबिक, शनिवार सुबह लोगों ने मूंढापांडे के भदासना हवाई पट्टी के पास पापुलर के बाग में 22 वर्षीय एक युवक का शव पड़ा देख कर सन्न रह गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव कब्जे में ले लिया। आस-पड़ोस के गांवों में सूचना भिजवा दी।
इसके बाद काफी संख्या में लोगों ने मौके पर पहुंचकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई। फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर पड़ताल की और घटनास्थल से नमूने भी उठाए। शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि युवक को मुंह और नाक दबाकर मौत के घाट उतारा गया था। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
कहीं दूसरी जगह हत्या कर शव यहां लाकर फेंकने की आशंका
मुरादाबाद। पापुलर के बाग में युवक के शव मिलने की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। मौके पर संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। जिससे माना जा रहा है कि युवक की हत्या कहीं दूसरी जगह करने के बाद शव यहां फेंका गया है।