फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth jumps from railway bridge onto power line; suffers electric shock burns.

Moradabad News: युवक ने रेलवे पुल से बिजली लाइन पर लगाई छलांग, करंट से झुलसा

Wed, 02 Sep 2026 02:31 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 02 Sep 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
Youth jumps from railway bridge onto power line; suffers electric shock burns.
कांठ। अज्ञात कारणों से युवक ने रेलवे स्टेशन पर बने पुल से नीचे छलांग लगा दी। जिससे वह पुल के नीचे होकर गुजर रही हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। उसे इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह कांठ क्षेत्र के कस्बा उमरी कलां के मोहल्ला आबिदपुरा का एजाज अहमद (21) कांठ रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और यहां एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म पर जा रहे पुल पर चढ़ गया। यहां उसने अज्ञात कारणों के चलते पुल से नीचे छलांग लगा दी। लेकिन वह पुल के नीचे से होकर जा रही रेलवे की हाई वोल्टेज बिजली लाइन की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलसने के साथ ही नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। बिजली लाइन में फाल्ट की आवाज सुनकर स्टेशन अधीक्षक सहित अन्य स्टाफ दौड़कर पहुंचा तो वह नीचे जमीन पर पड़ा था और उसके कपड़ों में आग लगी थी।
विज्ञापन

इसके बाद कांठ थाना पुलिस और आरपीएफ को सूचना दी गई। बुरी तरह से झुलसे व गंभीर घायल एजाज को इलाज के लिए सीएचसी कांठ लाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजीव सिंह ने बताया कि हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद युवक को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर परिजन बेहतर इलाज के लिए उसे मुरादाबाद के निजी अस्पताल ले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि कांठ नगर में उसकी रिश्तेदारी भी है। इस मामले को लेकर उमरी कलां में लोग दिन भर तरह-तरह की चर्चा करते रहे और इसे मामले को प्रेम प्रसंग से भी जोड़ रहे थे।

उमरी कलां के सभासद के पति मास्टर शमीम अहमद ने बताया कि युवक मेहनत मजदूरी करता है और उसके परिवार की आर्थिक स्थिति भी अच्छी नहीं है। कस्बे के लोग उसके इलाज के लिए आपस में मिलकर सहयोग कर रहे हैं। थाना प्रभारी निरीक्षक कांठ सुदेश पाल सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन से घटना के संबंध में सूचना प्राप्त हुई थी, मामला जीआरपी का होने के कारण बाकी कार्रवाई वहीं पर प्रचलित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed