फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth found burnt under suspicious circumstances in Kundarki, condition critical

Moradabad News: कुंदरकी में संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसा मिला युवक, हालत नाजुक

Tue, 19 May 2026 01:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Tue, 19 May 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Youth found burnt under suspicious circumstances in Kundarki, condition critical
कुंदरकी। सोमवार को देर शाम कुंदरकी थाना क्षेत्र के रूपपुर मोहनपुर संपर्क मार्ग पर सड़क किनारे एक युवक गंभीर रूप से झुलसी हालत में मिला जिसको अधिकांश शरीर से आग से झुलस चुका है। राहगीरों ने युवक को दर्द से तड़पते देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस उसको उपचार के लिए सीएचसी भिजवाया लेकिन प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से उसको बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल को रेफर कर दिया गया। झुलसे युवक की पहचान बिलारी थाना क्षेत्र के ग्राम बहादुरपुर निवासी बलवीर (38) के रूप में हुई है। बताते हैं कि बलवीर और उसकी पत्नी से मनमुटाव चल रहा है जिसके चलते पत्नी मायके चली गई। जानकारी के मुताबिक सोमवार को बलवीर कुंदरकी क्षेत्र के ही बांहपुर को अपनी ससुराल पहुंचा और रिश्ता संभालने का प्रयास किया। असफल होने के बाद बलवीर बाइक से अपने घर को लौटकर आ रहा था लेकिन वह रूपपुर मोहनपुर संपर्क मार्ग पर एक ईंट भट्ठे के पास बलवीर के आग से झुलसने की सूचना परिजनों को मिली। ग्रामीणों के अनुसार बलवीर के किसी ज्वलनशील पदार्थ से झुलसने की आशंका जताई गई। थाना प्रभारी हम्बीर सिंह ने बताया कि रूपपुर के पास एक युवक के झुलसने की खबर मिली थी, घटना स्थल से झुलसे युवक को अस्पताल भेजा गया। प्रारंभिक जांच में गृहक्लेश के चलते युवक द्वारा खुद को आग लगाने की बात सामने आई है लेकिन अभी जांच जारी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed