फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth dies due to collision with bus in Katghar

Moradabad News: कटघर में बस की टक्कर से युवक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
Youth dies due to collision with bus in Katghar
मुरादाबाद। कटघर थाना क्षेत्र में प्रभात मार्केट के पास रविवार सुबह निजी बस की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकाला। वहीं कुछ देर बाद घायल युवक की मौत हो गई, जिस पर लोगों ने बस को घेर कर जाम लगा दिया, लेकिन कटघर पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कर दिया।
विज्ञापन


पीतलबस्ती सूर्यनगर निवासी हिमांशु (19) मंडी चौक स्थित पीतल के बर्तन की दुकान में काम करता था। इसके अलावा अपने परिवार का खर्च निकालने के लिए प्रभात मार्केट में सुबह फूलमाला भी बेचता था। युवक के बड़े भाई दीपक ने बताया कि रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे हिमांशु फूल लेकर बाइक से घर लौट रहा था।
विज्ञापन

प्रभात मार्केट के पास डिलारी से रामपुर जा रही निजी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद परिजन उसे अस्पताल लेकर आए, लेकिन डॉक्टरों ने हिमांशु को मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बस को घेर लिया। इस दौरान कुछ देर के लिए कटघर पुल के पास जाम लग गया था। हादसे की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने लोगों को समझाकर शव को कब्जे में लिया। इस मामले में थाना प्रभारी तेजवीर सिंह ने बताया कि मृतक के भाई दीपक की तहरीर पर अज्ञात बस चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। बस को कब्जे में लेकर पुलिस चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed