{"_id":"66034a27f614f2b30007d637","slug":"youth-dies-by-drowning-in-pond-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-370137-2024-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तालाब में डूबकर युवक की मौत, गांव में नहीं मनाई गई होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तालाब में डूबकर युवक की मौत, गांव में नहीं मनाई गई होली
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)।
गांव कालेवाला निवासी दीपक कुमार (30) की सोमवार सुबह करीब आठ बजे तालाब में डूबकर मौत हो गई। वह तालाब के पास शौच करने गया था। इस दौरान दौरा पड़ने से वह तालाब में गिर गया था। गांव में युवक की मौत से होली का त्योहार नहीं मनाया गया।
ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव कालेवाला निवासी दीपक कुमार अपनी मां मधु देवी के साथ रहता था। वह घर का इकलौता बेटा था। दीपक के पिता की पहले की मौत हो चुकी है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे दीपक कुमार तालाब के पास शौच के लिए गया था। इस दौरान उसे दौरा पड़ गया। जिससे वह तालाब में गिर गया। काफी देर बाद घर नहीं लौटने पर परिजन की तलाश करते तालाब के पास पहुंचे तो तालाब में उसका शव उतरता दिखा। ग्रामीणों ने दीपक को तालाब से बाहर निकाला और डाॅक्टर के पास लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दीपक की मौत से पूरे गांव में शौक की लहर दौड़ गई। इसके चलते पूरे गांव में होली का त्योहार नहीं मनाया गया। सोमवार को ही दीपक का अंतिम संस्कार किया गया।