{"_id":"661f1bf711a6b222ce091bc9","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-train-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-383263-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास में मोहल्ला लाइनपार निवासी मोहम्मद जुबैर (28) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जुबैर मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे मजदूरी करने जा रहा था। रेलवे ट्रैक पार करते समय पटरी में उसका पैर फंस गया। इस दौरान दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन से कटकर जुबैर की मौत हो गई।
मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि कुंदरकी रेलवे स्टेशन के पास अंडरपास में ट्रेन से कटकर एक युवक की मौत हो गई है। हादसा दिल्ली-बरेली पैसेंजर ट्रेन से होना बताया गया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि घटना स्थल जीआरपी का निकला। कुछ दी देर में लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की शिनाख्त अंजुम-ए-हैदरी अहले सुन्नत वल जमात के सदर हाफिज शेर अली के बेटे मोहम्मद जुबैर निवासी मोहल्ला लाइनपार कुंदरकी के रूप में हुई। जीआरपी ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पिता हाफिज शेर अली ने बताया कि जुबैर से घर से मजदूरी करने गया था। रेलवे ट्रैक क्रॉस करते उसका पैर से रेल लाइनों के बीच कैंची में फंस गया। इस बीच ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। जुबैर विवाहित था और उसने पत्नी के अलावा दो बच्चे भी हैं।