{"_id":"67a90d7fee3a1e234c0cd4a3","slug":"youth-dies-after-being-hit-by-train-bilari-news-c-276-1-smbd1006-106659-2025-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
विज्ञापन
बिलारी। हवन के लिए पुरोहित को बुलाने घर से निकले भूड़मरेशी गांव निवासी अंकित यादव (24) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
पुलिस के मुताबिक भूड़मरेशी निवासी किसान राजवीर सिंह का बेटा अंकित यादव इंटर पास करने के बाद पिता के साथ खेती में हाथ बंटाता था। राजवीर के घर रविवार दोपहर हवन का कार्यक्रम था। अंकित को उसके पिता ने गांव में ही पुरोहित को बुलाने के लिए भेजा था। साढ़े ग्यारह बजे अंकित घर से निकला था। लगभग दो घंटे तक जब वह वापस घर नहीं पहुंचा तब उसकी तलाश शुरू की गई।
दोपहर लगभग दो बजे अंकित का सिर कटा हुआ शव बिलारी चंदौसी रेलवे लाइन पर भूड़मरेशी गांव से एक किमी दक्षिण की ओर श्मशान के पास पड़ा हुआ मिला। रेलवे ट्रैक के एक साइड में सिर और दूसरी साइड में शरीर का शेष भाग पड़ा हुआ था। जंगल में काम कर रहे किसानों की सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे। उधर राजा का सहसपुर रेलवे जंक्शन के स्टेशन मास्टर की सूचना पर बिलारी पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया।
विज्ञापन
गांव में कुछ लोग दबी जुबान में यह भी कहते सुने गए कि अंकित किसी बात को लेकर मानसिक तनाव में रहता था। अंकित की मां मीना, दोनों बहनें रजनी और मोनिका का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है।