फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   youth became the patients of zero box sindrom

Moradabad News: सोशल मीडिया कम लाइक्स होने का डर युवाओं को कर रहा जीरो बॉक्स सिंड्रोम का शिकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
youth became the patients of zero box sindrom
मुरादाबाद। घंटों सोशल मीडिया पर समय बिताकर रील्स बनाने, स्टोरी और स्वयं के फोटो पोस्ट करने वाले युवा बार-बार यह देखते रहते हैं कि कितने लाइक्स या कमेंट्स आए। लाइक्स और कमेंट्स नहीं मिलने पर निराशा में घिर रहे हैं। चिकित्सीय भाषा में इसे जीरो बॉक्स सिंड्रोम कहते हैं। मनोचिकित्सकों ने बताया कि सोशल मीडिया युवाओं को जीरो बॉक्स सिंड्रोम का शिकार बना रहा है।
विज्ञापन

ऐसा होने पर वो तनाव की स्थिति में आ जाते हैं। जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक एस धनंजय ने कहा कि कोरोना के बाद से ऐसे केसों की संख्या बढ़ रही है। माता-पिता की शिकायत रहती है, कि बच्चे पूरा दिन सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। ठीक से खाना भी नहीं खाते है। मनोचिकित्सक अनंत राणा ने बताया कि सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के लिए युवा सुंदर दिखने के लिए फोटो को एडिट करते है। इसके बाद पोस्ट करते है। इससे उनके अंदर बाइपोलर डिसऑर्डर की समस्या भी हो रही है। असल जिंदगी में जब वो अपनी तुलना पीछे छूटी उम्र से करने लगते हैं। तब तनाव की स्थिति में आ जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed