फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth attacked father and sister in law knife for fifty rupees

Moradabad: पचास रुपये के लिए युवक ने पिता और भाभी पर किया चाकू से हमला, दोनों अस्पताल में भर्ती

Thu, 16 Mar 2023 07:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 16 Mar 2023 07:49 PM IST
सार

चंदा ने बेटे को रुपये देने से इनकार कर कर दिया। बेटे ने अपनी मां के साथ झगड़ा शुरू कर दिय था। इसी दौरान दूसरे बेटे उस्मान की पत्नी आरिफा सास के पक्ष में बोलने लगी। तभी उसने चाकू से हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Youth attacked father and sister in law knife for fifty rupees
पचास रुपये के लिए युवक ने पिता और भाभी पर किया चाकू से हमला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद में मझोला थानाक्षेत्र के जयंतीपुर में बृहस्पतिवार दोपहर मानसिक रूप से कमजोर युवक ने पचास रुपये नहीं मिलने पर अपने पिता और भाभी पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन

 

मझोला थाना क्षेत्र के जयंतीपुर में अहमद अली(48) का परिवार रहता है। अहमद अली का कहना है कि बड़ा बेटा मानसिक रूप से कमजोर है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे बेटा अपनी मां चंदा से पचास रुपये मांग रहा था। चंदा ने बेटे को रुपये देने से इनकार कर कर दिया। बेटे ने अपनी मां के साथ झगड़ा शुरू कर दिय था। इसी दौरान दूसरे बेटे उस्मान की पत्नी आरिफा सास के पक्ष में बोलने लगी। 

विज्ञापन

 

 

इसी बात पर आरोपी नाराज हो गया और कमरे से चाकू निकाल ले आया। उसने आरिफा पर चाकू से हमला कर दिया। बहू की चीख पुकार सुनकर अहमद अली उसे बचाने दौड़े तो बेटे ने उन पर भी हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गए। घायलों की चीख पुकार सुनकर अन्य परिजन और पड़ोस के लोग आ गए। उन्होंने अहमद अली और आरिफा को आरोपी बेटे के चंगुल से बचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

घायलों को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। जबकि युवक को एक कमरे में बंद कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन परिवार के लोगों ने मानसिक हालत ठीक न होने के कारण कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। मझोला थाना प्रभारी धनंजय सिंह ने बताया कि परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed