फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Youth attacked due to enmity stemming from the village head election.

Moradabad News: ग्राम प्रधान चुनाव की रंजिश में युवक पर हमला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Youth attacked due to enmity stemming from the village head election.
भगतपुर (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव करियानंगला में आगामी ग्राम प्रधान चुनाव की तैयारी को लेकर पनप रही रंजिश में बुधवार की सुबह एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के समर्थक को घेर लिया और हमला कर दिया। उसे बचाने आए परिवार के लोगों पर भी हमला कर दिया। इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने दस लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

भगतपुर के करियानंगला निवासी सईद अहमद ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसके परिवार के नवी हसन और दूसरे पक्ष से कासम प्रधान पद का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। इसी को लेकर दोनों पक्षों के बीच रंजिश पनप रही है। सईद अहमद ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 7:30 बजे वह मस्जिद से अपने घर जा रहा था। रास्ते में गांव के कासम पक्ष के मेंहदी हसन और जाहिद मिल गए।
विज्ञापन

आरोप है कि दोनों ने गाली-गलौज करते हुए चुनाव लड़ने की बात नाराजगी जताई। विरोध करने पर मौके पर अन्य आरोपी भी पहुंच गए। आरोप है कि इसके बाद सभी ने लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इसकी जानकारी मिलने पर सईद अहमद के परिवार के लोग आ गए। हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना में पांच लोग घायल हो गए। आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर मौके से चले गए। जिले हसन की हालत गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि सईद अहमद की तहरीर के आधार पर मेंहदी हसन, जाहिद, अरबाज, अकहरुद्दीन, हासम, कासम, नाजिम, नावेद, फिरोज और नईम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed