फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young woman raped in car after being made to drink a cold drink.

Moradabad News: कार में युवती को कोल्ड डि्रंक पिलाकर किया दुष्कर्म

Sat, 22 Aug 2026 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sat, 22 Aug 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Young woman raped in car after being made to drink a cold drink.
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र में कार में अमरोहा के युवक ने युवती को नशीली कोल्ड डि्रंक पिलाकर दुष्कर्म किया और मोबाइल से वीडियो भी बना लिया। वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल किया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पाकबड़ा थाना क्षेत्र निवासी युवती ने मझोला थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि वह मार्च 2026 में अमरोहा में मजार पर मन्नत मांगने गई थी। वहां उसकी मुलाकात अमरोहा के मोहल्ला तकिया हुसैन शाह निवासी मो. जैद से हुई। आरोपी जैद उसका मोबाइल नंबर ले लिया था। 31 मई की शाम करीब सात बजे आरोपी जैद उसे कार में बैठा कर मझोला थाना क्षेत्र के नया मुरादाबाद में ले गया। आरोपी ने कोल्डड्रिंक पिला दी। इसके बाद वह बेसुध हो गई। आरोपी ने कार में ही उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। पीड़िता होश में आई तो आरोपी ने उसे वीडियो दिखाया और धमकी दी कि अगर कहीं शिकायत करेगी तो वीडियो वायरल कर दूंगा। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। पीड़िता के गर्भवती होने पर आरोपी ने उसे दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed