{"_id":"69f65d59c61df9ba2a0525c4","slug":"young-woman-raped-attacked-with-a-rod-for-resisting-accused-arrested-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-891898-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: युवती से दुष्कर्म, विरोध करने पर रॉड से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: युवती से दुष्कर्म, विरोध करने पर रॉड से किया हमला, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
मुरादाबाद। सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने एक युवक पर दुष्कर्म और विरोध करने पर लोहे की रॉड से हमला करने का आरोप लगाया है। हमले में पीड़िता के पैर में फ्रैक्चर हो गया। आरोप है कि आरोपी उसे अस्पताल के बाहर फेंककर भाग गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी सुजल सागर उर्फ लक्ष्य को गिरफ्तार कर लिया है।
पीड़िता ने सिविल लाइंस थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि मझोला थाना क्षेत्र के बैंक कॉलोनी खुशहालपुर निवासी सुजल सागर उर्फ लक्ष्य करीब एक साल से उसका पीछा कर रहा था। वह रास्ता रोककर छेड़खानी करता और विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था।
आरोप है कि 26 अप्रैल 2026 को जब वह वी मार्ट जा रही थी, तभी आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया और धमकाकर बाइक पर बैठाकर अपने घर ले गया। उस समय घर पर कोई नहीं था। वहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर लोहे की रॉड से पैर पर वार कर दिया, जिससे पैर में फ्रैक्चर हो गया।
विज्ञापन
इसके बाद आरोपी पीड़िता को आशियाना कॉलोनी स्थित अस्पताल के बाहर बेहोशी की हालत में छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता ने बताया कि वह अभी चलने-फिरने में असमर्थ है।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। शनिवार दोपहर आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।