फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young woman forced to convert religion at gunpoint.

Moradabad News: पिस्टल दिखाकर कराया युवती का धर्म परिवर्तन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
Young woman forced to convert religion at gunpoint.
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती ने एक दंपती और मौलवी पर पिस्टल दिखाकर धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय में प्रार्थनापत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़िता ने अपने प्रार्थनापत्र में बताया कि मझोला क्षेत्र में रहने वाले दंपती का उनके घर आना जाना था। करीब तीन साल से दोनों परिवारों की जान पहचान है। युवती का आरोप है कि छह फरवरी 2026 को महिला ने उसे बहाने से अपने घर बुला लिया। वहां पहले से महिला का पति और एक मौलवी मौजूद था। आरोपी महिला के पति ने उसे पिस्टल दिखाकर अपने पास बैठा लिया और मौलवी से उसका धर्म परिवर्तन करा दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ निकाह करने की कोशिश की लेकिन मौलवी ने कहा कि बिना युवती की मर्जी के बिना अवैध माना जाएगा। आरोपी ने कई दिन तक अपने घर में ही बंधक बनाकर रखा और उसके साथ छेड़खानी की। एसएसपी सतपाल अंतिल ने मझोला थाना प्रभारी को मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed