फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man shot dead over money transaction dispute

Moradabad News: रुपयों के लेनदेन के विवाद में युवक की गोली मारकर हत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:43 AM IST
विज्ञापन
Young man shot dead over money transaction dispute
मुरादाबाद। मझोला के जयंतीपुर बंगाली बस्ती में लेनदेन के विवाद में बंगाल के युवक रियाजुल शेख (35) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने का आरोप असालतपुरा निवासी रोमी पर है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच रुपयों को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन

मूलरूप से बंगाल निवासी रियाजुल शेख मझोला के जयंतीपुर बंगाल बस्ती में पत्नी शकीला और बेटे और बेटी के साथ रहता था। रियाजुल कूड़ा-कबाड़ बीनने का काम करता था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि गलशहीद थाना क्षेत्र असालतपुरा बड़ा हाता निवासी रोमी से उसके पति रियाजुल ने ब्याज पर बीस हजार रुपये लिए थे। पूरी रकम और ब्याज का पैसा भी लौटा दिया था। इसके बाद भी रोमी और ब्याज मांग कर रहा था। उसके पति ने कुछ समय बाद रुपये देने के लिए कह दिया था।
विज्ञापन

बुधवार रात रोमी रुपये लेने आया था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। महिला का आरोप है कि रोमी ने तमंचा निकाल लिया और उसके पति के सीने में गोली मार दी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शकीला अन्य लोगों की मदद से रियाजुल को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर और थाना प्रभारी संजय पांचाल मौके पर पहुंच गए और फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली। पत्नी और अन्य लोगों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में उसके घर अदालतपुरा में दबिश दी लेकिन आरोपी नहीं मिला। एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि रुपयों के विवाद मेें हत्या किए जाने की बात सामने आई है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed