{"_id":"643a419c646fdaf13001161a","slug":"young-man-shot-dead-in-moradabad-rishipal-was-sleeping-some-distance-away-from-home-2023-04-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Moradabad Murder: मुरादाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या, घर से कुछ दूर सो रहा था ऋषिपाल, शव से लथपथ मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad Murder: मुरादाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या, घर से कुछ दूर सो रहा था ऋषिपाल, शव से लथपथ मिला शव
Sat, 15 Apr 2023 11:48 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 15 Apr 2023 11:48 AM IST
सार
मुरादाबाद के भगतपुर में युवक की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। अब तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीना ने बताया कि एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुरादाबाद के भगतपुर के रोशनपुर बहेड़ी गांव में शुक्रवार रात वर्षीय युवक ऋषिपाल की गोली मारकर हत्या दी गई। उसका शव घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर बाग में पड़ा मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। अब तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
रोशनपुर बहेड़ी निवासी किसान राजेश कुमार का बेटा ऋषिपाल पिता के साथ खेतीबाड़ी में मदद करने के साथ ही टाइल्स और मार्बल्स पत्थर लगाने का काम भी करता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात राजेश और उसकी पत्नी घर में सो रहे थे जबकि ऋषिपाल घर से कुछ ही दूरी पर घेर में सो रहा था।
परिवार के अन्य लोग काशीपुर शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब ग्यारह बजे ऋषिपाल भगतपुर में रहने वाली अपनी बुआ से फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान ऋषिपाल ने अपनी बुआ से कहा है कि गांव का कोई व्यक्ति उसे बुलाने आया है। उसके खेत पर गेहूं की निकासी की जाएगी।
विज्ञापन
इसी दौरान बुआ ने फोन पर फायरिंग की आवाज सुनी। इसके बाद ऋषिपाल की आवाज आनी बंद हो गई। कुछ अनहोनी की आशंका में घिरी बुआ ने अपने भाई और दूसरे भतीजे को फोन पर घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन घेर में पहुंचे तो ऋषिपाल चारपाई पर नहीं था।

इसके बाद परिजन उसकी तलाश करते हुए जंगल की ओर गए। घर से करीब सौ मीटर की दूरी पर बाग में ऋषिपाल का शव खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर भगतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद फोरेंसिक टीम भी मौके पर बुला ली गई।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीना ने बताया कि एक युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है। हर एंगल पर घटना की जांच की जा रही है। अब तक हत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।