{"_id":"618ec00998646918c07797f4","slug":"young-man-raped-a-minor-for-four-years-on-the-pretext-of-marriage-kanth-news-mbd4092510186","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा दे युवक चार साल तक करता रहा नाबालिग से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा दे युवक चार साल तक करता रहा नाबालिग से दुष्कर्म
विज्ञापन
कांठ। तहसील क्षेत्र के गांव में नाबालिग को शादी का झांसा देकर चार साल तक दुष्कर्म और शारीरिक शोषण करने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित की मां ने आरोपी और उसके परिजनों पर मारपीट कर धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। इस मामले में तहरीर के आधार पर छजलैट पुलिस ने आरोपी युवक सहित सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
यह मामला छजलैट थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां की रहने वाली 17 वर्षीय किशोरी की मुलाकात चार वर्ष पहले उसकी बड़ी बहन की ससुराल गांव निवासी थाना मैनाठेर के युवक से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। आरोप है कि युवक किशोरी के साथ शादी करने का झांसा देकर दुष्कर्म और उसका शारीरिक शोषण करने लगा। वह किशोरी को अपने साथ कई बार बाहर भी ले गया और शारीरिक संबंध बनाए। जिससे किशोरी की तबीयत बिगड़ने लगी और वह मानसिक तनाव का शिकार हो गई। जब इस बारे में उसके परिजनों ने उससे पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई।
इसके बाद 23 अक्तूबर 2021 को किशोरी के परिजन आरोपी युवक के घर उसके परिजनों से बात करने के लिए गए। आरोप है कि यहां युवक के परिजनों ने शादी करने से साफ मना कर दिया। किशोरी के परिजनों ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक के घरवालों ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। शुक्रवार को किशोरी के परिजन छजलैट थाने पहुंचे और पुलिस से इसकी शिकायत की। पीड़ित की मां ने आरोपी युवक उसके पिता, मां, चाची, चाचा, बहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर छजलैट पुलिस ने युवक सहित सात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।