{"_id":"6583ddcf99abdf2784093d16","slug":"young-man-made-obscene-video-of-woman-viral-on-social-media-in-moradabad-2023-12-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"शर्मनाक: युवक ने बनाई साथी की बीवी की अश्लील वीडियो, पहले धमकी दी फिर किया घिनौना काम; पति बोला-मुंह दिखाने...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शर्मनाक: युवक ने बनाई साथी की बीवी की अश्लील वीडियो, पहले धमकी दी फिर किया घिनौना काम; पति बोला-मुंह दिखाने...
Thu, 21 Dec 2023 12:11 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 21 Dec 2023 12:11 PM IST
सार
मुरादाबाद से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने सोशल मीडिया पर महिला की अश्लील वीडियो वायरल कर दी। वीडियो और फोटो को डिलीट करने के लिए महिला से आरोपी दो बार में 50-50 हजार रुपये, एक बार में 10 हजार, एक बार 8 हजार रुपये ले चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुरादाबाद के मूंढापांडे क्षेत्र में रहने वाले एक युवक ने एक महिला की अश्लील वीडियो बना ली। वीडियो महिला के पति को दिखाने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उससे कई बार रकम भी ऐंठ ली। आरोपी ने फिर से रकम देने के लिए पीड़िता पर दबाव बनाया। उसने रकम देने से इन्कार किया तो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी।
पीड़ित महिला का पति कबाड़ खरीदने और बेचने का काम करता है। इससे पहले वह दरी की फेरी लगाने का काम करता था। तब काम के सिलसिले में उसके घर लोगों का आना जाना रहता था। आरोपी नासिर उसके घर जाता था। इसी दौरान आरोपी ने किसी व्यक्ति से बात करते हुए उसकी पत्नी का फोटो खींच लिया था।
इस फोटो को महिला के पति को दिखाने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने महिला से रुपये भी वसूल लिए। इतना ही नहीं उसे तरह-तरह से परेशान भी किया। आरोपी दो साल तक महिला को ब्लैकमेल करता रहा। रुपये न देने पर वीडियो को उसके पति को दिखाने और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी देता था।
विज्ञापन
परेशान होकर महिला ने अपने पति को पूरी घटना बता दी, जिसको लेकर गांव में पंचायत भी हुई। पंचायत में आरोपी ने अपनी गलती मानी और वीडियो डिलीट करने के लिए कहा, लेकिन उसने वीडियो डिलीट नहीं की। आरोपी ने वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया ने बताया कि आरोपी नासिर और समीर के खिलाफ आईटी एक्ट और रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
फेसबुक पर फर्जी एकाउंट बनाकर पोस्ट किए फोटो और वीडियो
महिला के पति ने बताया कि नासिर ने फेसबुक पर समीर अली के नाम से फर्जी एकाउंट बनाकर फोटो-वीडियो वायरल किए। वीडियो और फोटो को डिलीट करने के लिए महिला से नासिर दो बार में 50-50 हजार रुपये, एक बार में 10 हजार, एक बार 8 हजार रुपये ले चुका है। अब नासिर ने एक लाख रुपये की मांग की, जिससे तंग आकर पीड़िता और उसके पति ने आरोपी और उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस को तहरीर दी।

पति बोला : वीडियो वायरल होने से रिश्तेदारों ने बना ली दूरी
महिला के पति ने बताया कि आरोपी ने पंचायत में स्वीकार किया था कि वह वीडियो और फोटो डिलीट कर देगा, लेकिन आरोपी ने फिर से ब्लैक मेलिंग शुरू कर दी थी। महिला के पति ने बताया कि वइ इतना परेशान हो चुका है कि उसके रिश्तेदारों ने घर आना छोड़ दिया। मुझे भी कोई रिश्तेदार अपने घर नहीं बुलाता है। परिवार के लोग भी अब कोई वास्ता नहीं रखते हैं। वीडियो वायरल होने से मेरी बहुत बदनामी हो रही है।