{"_id":"6a0f6b57c6258288d805939f","slug":"young-man-electrocuted-while-hanging-wet-clothes-on-wire-dies-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-113772-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: तार पर गीले कपड़े डालने के दौरान युवक को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: तार पर गीले कपड़े डालने के दौरान युवक को लगा करंट, मौत
Fri, 22 May 2026 02:00 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
Updated Fri, 22 May 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
कांठ। नहाने के बाद घर में बंधे तार पर गीले कपड़े डालने के दौरान 42 वर्षीय युवक करंट की चपेट में आ गया। इलाज के लिए ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई।
मामला छजलैट क्षेत्र का है। बुधवार देर शाम एक गांव निवासी 42 वर्षीय युवक नहाने के बाद गीले कपड़े सुखाने के लिए घर में बंधे तार पर फैला रहा था। जिस तार पर वह कपड़े डाल रहा था उसमें किसी किसी कारण करंट प्रवाहित हो गया, जिससे वह करंट की चपेट में आ गया। जब तक इस ओर परिवार वालों का ध्यान गया, तब तक उसकी हालत बहुत ज्यादा खराब हो चुकी थी। एक स्थानीय डॉक्टर को दिखाने के बाद उसे मुरादाबाद ले जाया जा रहा था कि उसकी मृत्यु हो गई। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। बताया गया है जिस तार से करंट लगा है वह गेट के पिलर से बंधा था और वहीं बिजली का केबल भी बंधा था। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बिना बृहस्पतिवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। संवाद