फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man crushed by unknown vehicle, dies

Moradabad News: शादी समारोह से लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंदा, मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Feb 2024 02:22 AM IST
विज्ञापन
Young man crushed by unknown vehicle, dies
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। थाना क्षेत्र में डिलारी मार्ग पर कमालपुरी खालसा गांव के पास बुधवार रात सवा दस बजे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार कमालपुरी खालसा निवासी हिमांशु कुमार (25) की मौत हो गई।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा क्षेत्र के गांव कमालपुरी खालसा निवासी हिमांशु कुमार ग्राम प्रधान की ननद की शादी समारोह में शामिल होने किशनपुर गांवड़ी स्थित मैरिज हॉल में गया था। बुधवार रात करीब 10:15 बजे वह बाइक से शादी से लौट रहा था। जब वह गांव के पास पहुंचा तो डिलारी मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर से हिमांशु बाइक समेत गिर गया। उसका हेलमेट भी अलग गिर गया। सिर में गहरी चोट आने से हिमांशु की मौत हो गई। शादी से लौट रहे गांव के अन्य लोगों ने हिमांशु को सड़क पर पड़ा देखा तो उसके परिजनों और पुलिस को इसकी जानकारी दी। दुर्घटना स्थल पर अज्ञात वाहन का टायर के पास का कुछ हिस्सा टूटा हुआ पड़ा मिला। सूचना पर मुरादाबाद से आई फोरेंसिक टीम ने भी दुर्घटना स्थल की जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

हिमांशु के पिता वेद प्रकाश सिंह उर्फ मुन्नू की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। हिमांशु घर पर ही रहकर पिता के साथ खेती करता था। हिमांशु की मौत से उनकी पत्नी प्रियंका, मां सावित्री देवी, पिता, बड़े भाई विकास और छोटे भाई रजत कुमार का रो-रोकर बुरा हाल है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक किरणपाल सिंह ने बताया कि मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरों से हादसा करने वाले वाहन के चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



दो बाइकों की टक्कर में एक घायल, जिला अस्पताल रेफर

बिलारी (मुरादाबाद)।
रुस्तमनगर सहसपुर गांव में मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर स्योंडारा मोड़ के सामने दो बाइक आपस में टकरा गई। हादसे में एक बाइक सवार अनिल उर्फ छोटू (40) घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

सहसपुर गांव निवासी अनिल अपने दोस्त अमित सिंह की बाइक पर बैठकर बिलारी से सहसपुर जा रहा था। जब दोनों बाइक सवार स्योंडारा मोड़ पर पहुंचे तो हाईवे पर बने कट पर सामने से आ रहे अमरोहा जिले के एक गांव निवासी मोहम्मद नबी की बाइक से इनकी बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां से अनिल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article