फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man committed suicide by hanging himself

Moradabad News: फंदे से लटक कर युवक ने की आत्महत्या

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2024 06:27 AM IST
विज्ञापन
Young man committed suicide by hanging himself
मुरादाबाद। मझोला थाना क्षेत्र के राम तलैया में एक युवक ने फंदे पर लटक कर आत्महत्या कर ली। शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। अब तक आत्महत्या किए जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

रामतलैया मोहनलाल वाली गली निवासी विकास पुरी उर्फ सचिन(24) कोतवाली क्षेत्र में एक फर्म में अकाउंटेंट था। भाई राजीव ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर शाम विकास ड्यूटी से घर आया था। उसने मां से कहा कि खाना बना दीजिए। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। इसके बाद उसने कमरा अंदर से बंद कर लिया। काफी देर बाद भी वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया। तब परिवार के परिजनों ने उसे बुलाने के लिए दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं आया। दरवाजा झांक कर देखा तो विकास पंखे से लटका था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक भी बुला ली। टीम ने जांच पड़ताल की। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में लटकने से मौत होने की पुष्टि हुई है। सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर ने बताया कि युवक ने आत्महत्या क्यों की। इसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed