फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man cheated a girl of thirty lakh rupees on pretext of marriage In Moradabad

फरेबी दोस्त: शादी का झांसा देकर युवती के जज्बात के साथ खेलता रहा युवक, लड़की से की तीस लाख की धोखाधड़ी

Tue, 13 Jun 2023 09:58 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, मुरादाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 13 Jun 2023 09:58 PM IST
सार

आरोपी ने युवती से कहा कि उसने सिर्फ रुपये और बर्तन हड़पने के लिए उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Young man cheated a girl of thirty lakh rupees on pretext of marriage In Moradabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुरादाबाद कोतवाली क्षेत्र निवासी एवं पीतल का कारोबार करने वाली एक युवती से गुरुग्राम के युवक ने शादी झांसा देकर दस लाख रुपये की नकदी और बीस लाख रुपये की कीमत के पीतल के बर्तन हड़प लिए। पीड़ित युवती ने अपनी रकम और विदेश भेजे गए माल का भुगतान मांगा तो आरोपी ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी।

विज्ञापन

पीड़ित युवती ने सदर कोतवाली में गुरुग्राम के सेक्टर 37 डी निवासी शशांक शेखर तिवारी के खिलाफ धोखाधड़ी, गबन और जान से मारने की धमकी देने में केस दर्ज कराया है। जिसमें युवती ने बताया कि दो साल पहले उसकी मुलाकात शशांक से हुई थी। कुछ ही दिन में दोनों के बीच दोस्ती हो गई थी। इसी दौरान शशांक ने युवती के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया लेकिन युवती ने शशांक से कहा कि अभी उसे अपने कारोबार को आगे बढ़ाना है। अब भी वह शादी नहीं कर पाएगी। इसी बीच शशांक ने कहा कि वह एमबीए कर चुका है। कारोबार आगे बढ़ाने में आपकी मदद करुंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तब दोनों ने साथ मिलकर 18 जुलाई 2022 को पीतल कारोबार करने के लिए एक कंपनी खोली। जिसमें युवती ने शुरूआत में एक लाख रुपये लगाए लेकिन वह कंपनी चल नहीं सकी। इसके बाद आरोपी ने युवती को झांसा दिया कि वह उसकी कंपनी को इंटरनेशनल मार्केट में पहुंचा देगा। जिसके लिए आरोपी ने 10 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद शशांक ने युवती से विदेश से बीस लाख रुपये की कीमत के पीतल के बर्तन तैयार कर लिए। ये माल भी आरोपी ने ले लिए। 

विज्ञापन

कुछ समय बाद युवती ने शशांक से पूछा कि मेरे पैसे और बर्तनों का क्या हुआ तो उसने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस बीच युवती ने शशांक से शादी करने के लिए तो उसने साफ इंकार कर दिया। आरोपी ने युवती से कहा कि उसने सिर्फ रुपये और बर्तन हड़पने के लिए उसके सामने शादी का प्रस्ताव रखा था। सीओ कोतवाली देश दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। विवेचना में जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed