फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young man calls police and says girlfriend cheated i am going to suicide on railway track in amroha

यूपी: साहब! प्रेमिका ने धोखा दे दिया...रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने जा रहा हूं...पुलिस के उड़े होश

Sat, 13 Mar 2021 01:50 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 13 Mar 2021 01:50 PM IST
विज्ञापन
Young man calls police and says girlfriend cheated i am going to suicide on railway track in amroha
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
साहब! प्रेमिका ने धोखा दे दिया...मैं रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने जा रहा हूं... तुम फोन होल्ड रखो ट्रेन के आते ही मैं कूद जाऊंगा। यह अल्फाज नशे में धुत प्रेमी के थे। फोन सुनकर पुलिस में हड़कंप मचा गया। फोरन ही नगर और डायल 112 पुलिस ने अपना जाल बिछाया और उसे ट्रेन के आगे छलांग लगाने से पहले सकुशल बचा लिया। 
विज्ञापन


चौकी में लाकर पुलिस ने उसकी समस्या सुनी। लेकिन समस्या को पुलिस सुलझाए तो कैसे। दरअसल उसने प्रेमिका को शगुन में 500 रुपये, छुआरे, काजू और मुनक्का दिए थे, जिसे कम बताकर वह चली गई। बाद में पुलिस ने युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन


यह मामला अमरोहा जिले की नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले का है। यहां रहने वाले एक युवक का पड़ोस के मोहल्ले की युवती के प्रेम-प्रसंग चल रहा है। शुक्रवार की रात करीब एक बजे उसने डायल 112 पर कॉल कर आत्महत्या करने की बात कही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि साहब प्रेमिका ने धोखा दे दिया है...मैं रेलवे ट्रैक पर सुसाइड करने जा रहा हूं...। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। डायल कंट्रोल रूम से नगर इंस्पेक्टर रविंद्र सिंह को इसकी जानकारी दी गई। खुद इंस्पेक्टर ने युवक से फोन कर समझाने की कोशिश की। लेकिन वह आत्महत्या करने पर आमादा था। 
 
Trending Videos

उसने इंस्पेक्टर से कहा कि तुम फोन होल्ड रखो मैं ट्रेन के आते ही उसके आगे कूद जाऊंगा। इसी बीच युवक ने फोन काट दिया। तभी इंस्पेक्टर और डायल 112 पुलिस ने जाल बिछाया। इसके थोड़ी देर बाद युवक को रेलवे स्टेशन से थोड़ी पहले माल गोदाम के निटक रेलवे ट्रैक पर उसे सकुशल पकड़ लिया। 

पुलिस ने देखा युवक शराब के नशे में बुरी तरह धुत था। उससे संभलना भी मुश्किल हो रहा था। लिहाजा पुलिस उसे अपने साथ टीपी-नगर चौकी पर ले गई और उसकी समस्या जानी। इंस्पेक्टर के मुताबिक युवक अपने प्रेमिका से शादी करना चाहता था। 

इसके लिए उसने अपनी प्रेमिका को शगुन के तौर पर 500 रूपये, छुआरे, काजू और मुनक्का दिए थे। लेकिन, प्रेमिका ने रुपये कम बताएं और उसके ऊपर फेंक चली गई थी। जिससे आहत होकर उनके आत्महत्या करने की कोशिश की। फिलहाल युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। वहीं नशा उतरने के बाद युवक अपनी समस्या लेकर दोबारा पुलिस के पास नहीं पहुंचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed