{"_id":"643ad00e1b9740bba50899b3","slug":"young-man-beaten-the-girl-father-father-who-resist-court-marriage-in-moradabad-2023-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: कोर्ट मैरिज का विरोध करने पर युवती के पिता को पीटा, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: कोर्ट मैरिज का विरोध करने पर युवती के पिता को पीटा, आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
Sat, 15 Apr 2023 09:57 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 15 Apr 2023 09:57 PM IST
सार
पीड़ित व्यक्ति का कहना है कि उनकी बेटी निजी स्कूल में शिक्षिका है। वह 11 अप्रैल को स्कूल गई थी, इसके बाद नहीं लौटी। तलाश करने पर पता चला है कि गांव के युवक ने उसे कैद करके रखा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती को अगवा कर युवक ने उससे जबरन कोर्ट मैरिज कर ली। युवती शिक्षिका है। उसके पिता ने इसका विरोध किया तो आरोपी युवक ने उनके साथ मारपीट की और दो लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन
पीड़ित पिता ने बताया कि उसकी बेटी बेटी निजी स्कूल में शिक्षिका है। 11 अप्रैल को बेटी स्कूल जा रही थी लेकिन शाम तक वह वापस नहीं लौटी। तलाश करने पर पता चला कि गांव के एक युवक ने उसे अपने घर में कैद कर रखा है।
विज्ञापन
आरोपी ने गलत तरीके से मैरिज रजिस्ट्रेशन के फर्जी कागज तैयार करा लिए हैं। पिता ने बताया कि 13 अप्रैल की रात करीब नौ बजे वह बंगला गांव जा रहा था। यहां आरोपी मिल गया और उसने उसके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
आरोपी युवक ने दो लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। नागफनी थाना प्रभारी निरीक्षक नागफनी जसपाल सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया गया है। जांच की जा रही है।