फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   young died in accident

हादसे में भांजे की मौत, मामा घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Mar 2022 12:11 AM IST
विज्ञापन
young died in accident
टांडा (रामपुर)। क्षेत्र के ग्राम लालपुर में बाइक सवार मामा-भांजे कोसी नदी के पास पुल की तरफ जाने वाले मार्ग पर चले गए और बाइक समेत नीचे गिर गए। हादसे में भांजे की मौत हो गई, जबकि मामा घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम लिए भेज दिया है। साथ ही घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र के फरीदनगर निवासी इरफान (26) अपने मामा भोजपुर क्षेत्र के ढकिया डिलारी गांव निवासी सद्दाम पुत्र हनीफ के साथ खौद में एक शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर वापस जा रहे थे। बाइक इरफान चला रहे थे। बुधवार रात करीब साढ़े सात बजे वह लोग लालपुर क्षेत्र में पहुंचे तो अंधेरे के कारण लालपुर के निकट कोसी नदी पार करने के लिए बने वैकल्पिक मार्ग की जगह पुराने टूटे हुए पुल की साइड में बाइक लेकर चले गए। जिससे टूटे पुल के हिस्से में बाइक नीचे गिर गई। हादसे में इरफान की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सद्दाम गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक को गिरता देख पीछे से आ रहे अन्य लोगों में अफरा तफरी मच गई। वहीं घायल सद्दाम की हालत गंभीर बनी हुई है। युवकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस के अनुसार बाइक सवार हेलमेट लगाए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed