फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Young advocates should take help of senior advocates in advocacy: Justice Ajay Bhanot

वकालत में वरिष्ठ अधिवक्ताओं की मदद लें युवा अधिवक्ता : न्यायमूर्ति अजय भनोट

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 05:52 AM IST
विज्ञापन
Young advocates should take help of senior advocates in advocacy: Justice Ajay Bhanot
मुरादाबाद। इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजय भनोट शनिवार को मुरादाबाद जिला जज कोर्ट पहुंचे। उन्होंने यहां वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने दस्तावेजों के रखरखाव को भी परखा। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के साथ मीटिंग की। जिसमें उन्होंने कहा कि सभी युवा अधिवक्ता वकालत में अपने वरिष्ठ अधिवक्ताओं से मदद लें। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर कचहरी में पौधरोपण भी करना चाहिए।
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति अजय भनोट शनिवार की सुबह कचहरी पहुंचे। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों और बार पदाधिकारियों के साथ कोर्ट परिसर का निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने वकीलों की समस्याओं को भी सुना। दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष प्रदीप सिन्हा उर्फ बबली के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उनसे मुलाकात की। इस दौरान न्यायमूर्ति अजय भनोट ने अपने वकालत के दिनों को याद करते हुए कहा कि युवा अधिवक्ता को लंबे समय तक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। युवा अधिवक्ता बार एसोसिएशन की मदद के साथ-साथ अपने सीनियर्स की मदद लेकर अदालतों में जाकर अपने तथ्यों को प्रकट करें तो उनकी वकालत में आने वाली समस्याओं का समाधान जल्द हो सकता है।
विज्ञापन

युवा अधिवक्ताओं को कानून की किताबें अधिक से अधिक पढ़नी चाहिए। उन्होंने कहा कि मुरादाबाद कचहरी परिसर में हरियाली की अत्यधिक कमी है, अधिवक्ता और न्यायिक अधिकारी को मिलकर पौधरोपण करना चाहिए। वकीलों की समस्याओं को लेकर उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही हाईकोर्ट की कमेटी से इस विषय पर बात करेंगे और जल्द ही वकीलों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजकीय संप्रेक्षण गृह के बच्चों से मिले जस्टिस अजय भनोट

मुरादाबाद। राजकीय संप्रेक्षण गृह में आयोजित कार्यक्रम में प्रशासनिक न्यायमूर्ति अजय भनोट पहुंचे। यहां किशोरों द्वारा संगीत, डांस, भगवान राम के जीवन पर आधारित एक नुक्कड़ नाटक, पेंटिंग समेत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दाैरान किशोर प्रतिभागियों को प्रशासनिक न्यायमूर्ति ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में समस्याएं आती हैं पर हमारे मन में दृढ़ संकल्प हो, मेहनत करने की इच्छा हो तो सब कुछ संभव है। किशोर हमारे देश के भविष्य हैं, हमें अपने जीवन में अच्छे विचारों को अपनाना चाहिए। इस कार्यक्रम में जनपद न्यायाधीश डॉ अजय कुमार, प्रथम अपर जिला जज किरन बाला, जिलाधिकारी अनुज सिंह, एसएसपी सतपाल, सीजेएम नम्रता शर्मा, रेलवे मजिस्ट्रेट विनय जायसवाल, प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्यायालय मुकीम अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed