फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   You are thinking of me as an idiot... if sold then why not told

तुम मुझे बेवकूफ समझ रहे हो...बिक गए तो बताया क्यों नहीं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
You are thinking of me as an idiot... if sold then why not told
मुरादाबाद। जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए जोड़ तोड़ का खेल शुरू हो गया है। सियासी खींचतान और खेमाबंदी के बीच सपा सांसद डा. एसटी हसन और जिला पंचायत सदस्य रिजवान के बीच बातचीत का ऑडियो वायरल हो रहा है। ऑडियो में डा. एसटी हसन रिजवान को समझाते और परोक्ष रूप से धमकाते भी हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर इस ऑडियो की खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

10 मिनट 34 सेकेंउ के इस ऑडियो में सांसद डा. एसटी हसन कुछ इस अंदाज में बाचतीत की शुरुआत करते हैं, तुम मुझे बेवकूफ समझ रहे हो या तुम अधिक चालाक हो गए हो...अगर तुम बिक गए हो तो तुमने बताया क्यों नहीं मैं भी बिक गया...तुम साफ-साफ बताओ तुम्हारा इरादा क्या है...तुमने मेरा नाम मिट्टी में मिला दिया...तुमने वह काम किया जो मेरा दुश्मन भी नहीं करता...तुमने मुझे धोखा दिया है...तुमसे बढ़ा एहसान फरामोश कौन होगा। वहीं परोक्ष रूप से धमकाते हुए कहा कि तुम समाजवादी सरकार आने के बाद इतने मुसीबत में आ जाओगे कि तुम्हारे सारे लाइसेंस रद्द होंगे...ये तो तुम दस महीने की सौदेबाजी कर रहे हो...ये कितने दिन खा लोगे। बीस दिला दूंगा, समाजवादी में आ जाओ...।
विज्ञापन

डाक्टर साहब पहले नहीं बिका
मुरादाबाद। डा. एसटी हसन ने कहा कि समाजवादी वाले तुम्हे पैसा भी दे रहे...मिठाई का भी दे रहे हैं...सब काम कर रहे हैं...फिर भी तुम समाजवादी को वोट नहीं दे रहो...। जिसपर रिजवान ने सफाई दी...कहां दे रहे समाजवादी वाले डाक्टर साहब...डाक्टर साहब दस दे रहे...आप पंद्रह कह रहे हो...। तुम पहले बिक गए थे इस पर आरोप रिजवान ने सफाई देते हुए कहा कि डाक्टर साहब पहले नहीं बिका था...जब हालात देकर आया तो उनके 34 मेंबर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पता नहीं किसने ऑडियो वारयल कर दिया। मैंने उसे समझाया कि पार्टी के हो, पार्टी में रहो, पार्टी को वोट करो। पार्टी केनाम से जीते हो तो पार्टी को ही वोट करो। कोई लालच दे रहा तो उस पर नहीं जाना चाहिए। - डा. एसटी हसन, सपा सांसद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed