{"_id":"609594c88ebc3e374e680954","slug":"yogis-will-explore-the-pulse-of-administrative-preparations-to-fight-corona-city-news-mbd388425928","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से लड़ने की प्रशासनिक तैयारियों की नब्ज टटोलेंगे योगी ..","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से लड़ने की प्रशासनिक तैयारियों की नब्ज टटोलेंगे योगी ..
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुरादाबाद की ओर रुख करने का फैसला यूं नहीं किया है। इसकी वजह मुरादाबाद में संक्रमण से बेकाबू हालात हैं। आंकड़े भी यही बयां करते हैं। संक्रमण काल के एक साल में जितने पॉजिटिव केस मिले उससे कहीं ज्यादा संक्रमित अकेले अप्रैल में मिले हैं। सरकारी आंकड़े में भले ही मौतें भले ही कम दर्शायी कई है, लेकिन मौतें भी अधिक हुई है। यहां के हालात लखनऊ जैसे न हो, इसके लिए सीएम ने खुद ही प्रशासनिक तैयारियों की नब्ज टटोलने का निर्णय लिया है।
कोरोना की दूसरी लहर से पूरा देश हिल गया है। प्रदेश में भी हालात बेकाबू हो गए हैं। ऑक्सीजन की कमी, रेमडेसिविर की किल्लत, अस्पतालों में संक्रमितों को जगह न मिलने जैसे हालात बने हुए हैं। इन सबके बीच संक्रमण की रफ्तार हर दिन बढ़ती जा रही है। मुरादाबाद में अप्रैल में 16017 संक्रमित मरीज मिले, जो संक्रमण के एक साल में मिले मरीजों से 3724 अधिक है। वहीं कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या भी अधिक है। हालांकि सरकारी आंकड़ों में संख्या सिर्फ साठ है। लेकिन हकीकत में मौतें इससे कहीं अधिक है। ऐसे में सीएम योगी आदित्यनाथ ने खुद ही मुरादाबाद में संक्रमण से लड़ने की तैयारियों की जायजा लेने का निर्णय लिया है। यही वजह है कि वह अपने संक्षिप्त ढाई घंटे के दौरे में 35 मिनट इंटीग्रेटेड कोविड कमांड सेंटर के निरीक्षण में लगाएंगे। यहां कोविड से लड़ने की तैयारियों का जायजा लेंगे। जिला अस्पताल का भी निरीक्षण कर सकते हैं। दौरे का असल मकसद संक्रमण से बेकाबू होते हालात का संभालना है। इस संक्रमण से प्रभावित पीतल कारोबार की मुश्किलों को पर भी सीएम की नजर होगी।
मार्च 2020 से मार्च 2021 तक
- सैंपल : 691145
- पॉजिटिव: 12303
- मौत : 183- पॉजिटिविटी रेट : 1.78
अप्रैल 2021
- सैंपल: 109162
- पॉजिटिव : 16017
- मौत: 60
- पॉजिटिविटी रेट: 14.67
01 मई से 06 मई तक
- सैंपल: 14148
- पॉजिटिव : 3752
- मौत: 38
- पॉजिटिविटी रेट: 26.51
नोट: ये आंकड़े छह मई तक के हैं।