फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   yogi ji, gagan river hidden in conkright

योगी जी ! कंकरीट में दफन होती गांगन को बचाइए

Sun, 02 Apr 2017 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 02 Apr 2017 02:49 AM IST
विज्ञापन
yogi ji, gagan river hidden in conkright
नदी
गंगा और यमुना को बचाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के साथ ही प्रदेश की योगी सरकार भी सख्त है। लेकिन गंगा - यमुना के अलावा भी प्रदेश में डेढ़ सौ से अधिक अन्य छोटी - बड़ी नदियां बहती हैं, जिनकी ओर किसी का ध्यान नहीं है। मुरादाबाद जिले में भी चार नदियां बहती हैं जिनमें रामगंगा, गांगन, ढेला और कोसी शामिल हैं।
विज्ञापन


जिनके किनारे पक्के अवैध निर्माण धड़ल्ले से हो रहे हैं और बाढ़ खंड ने अपनी जिम्मेदारियों से मुंह फेर लिया है। सबसे ज्यादा बुरी हालत गांगन नदी है जो कमोबेश पूरी तरह कंकरीट के जंगल में तब्दील हो चुकी है। ढेला नदी का भी वजूद खतरे में है।
विज्ञापन


दिल्ली रोड पर गांगन नदी से एकदम सटाकर बड़ी - बड़ी सैकड़ों फैक्ट्रियां बन चुकी हैं। इनमें से कई फैक्ट्री को सीधे गांगन नदी की धार में बनी हैं। दिल्ली रोड पर गांगन तिराहे से लेकर कटघर में आरटीओ तक गांगन की धार कई जगह महज नालियों में सिमटकर रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह संभल रोड पर गांगन नदी का वजूद पूरी तरह सिमट चुका है। यहां करुला से लेकर गांगन पुल तक बड़ी - बड़ी फैक्ट्रियों के साथ ही सैकड़ों की तादाद में मकान - दुकान भी गांगन की धार में ही बने हैं।

जबकि शर्त यह है कि नदी किनारे 85 मीटर की दूरी तक कोई निर्माण नहीं होने दिया जाए। जबकि करुला की पूरी आबादी गांगन नदी की धार में बस चुकी है। यहां करीब दो हजार से अधिक मकान गांगन नदी की धार में बन चुके हैं और गांगन नाले की शक्ल में सिमट चुकी है।


लेकिन यहां न तो बाढ़ खंड ने अस्थायी बंधा बनाकर गांगन को बचाने की कोशिश की और न ही अवैध निर्माणों पर कोई अंकुश लगाया है। इलेक्ट्रानिक कचरा जलाने की सबसे ज्यादा घटनाएं भी गांगन के किनारे ही हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed