फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   yogi adityanath visit moradabad eight times in the last almost four years to beat samajwadi party

मुरादाबाद में सपा का चक्रव्यूह भेदने को पौने चार साल में सीएम योगी ने कर डाले आठ दौरे

Tue, 16 Feb 2021 06:50 AM IST
Vikas Kumar मोहम्मद सलाम खां, अमर उजाला, मुरादाबाद
मोहम्मद सलाम खां, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 16 Feb 2021 06:50 AM IST
विज्ञापन
yogi adityanath visit moradabad eight times in the last almost four years to beat samajwadi party
सामूहिक विवाह समारोह में उपस्थित सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार और विधानसभा में बराबरी के मुकाबले के बाद सपा के गढ़ भेदने को सीएम योगी आदित्यनाथ आतुर दिख रहे हैं। यही वजह है कि पौने चार साल में मुरादाबाद के आठ दौरे कर डाले। इसमें लोकसभा चुनाव की हार के बाद चार दौरे शामिल हैं। बहाना चाहे जो भी हो, लेकिन असल मकसद सपा के गढ़ में चुनावी रण जीतना ही है। फिलहाल आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को देखते हुए सिर्फ 66 दिनों में योगी सोमवार को दूसरी बार मुरादाबाद पहुंचे।

विज्ञापन


वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में मोदी की लहर में भाजपा बहुमत के साथ प्रदेश की सत्ता पर काबिज हो गई थी। लेकिन सपा के गढ़ कहे जाने वाले मुरादाबाद मंडल में पार्टी का मुकाबला बराबरी का था। यहां की 27 सीटों में से 14 पर भाजपा और 13 पर सपा काबिज है। वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में फिर मोदी का जादू चला। बहुमत के साथ पार्टी केंद्र की सत्ता पर दोबारा काबिज हुई। लेकिन मंडल में भाजपा का खाता नहीं खुल पाया। पार्टी सभी छह सीटें हार गई। इस हार के बाद सीएम योगी का मुरादाबाद मंडल पर फोकस है। लोकसभा चुनाव के बाद योगी चार बार मुरादाबाद आ चुके हैं। कभी कानून व्यवस्था की समीक्षा तो कभी पासिंग परेड और दूसरे कार्यक्रमों के बहाने ही सही मुख्यमंत्री मुरादाबाद में अपनी
विज्ञापन


उपस्थिति दर्ज कराते रहे हैं। सीएम बनने के बाद पौने चार साल में योगी आठ बार मुरादाबाद का दौरा कर चुके हैं। चुनावी रण जीतने के लिए हर बार पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम बनने के मुरादाबाद में योगी के दौरे 
- 15 फरवरी 2021: सामूहिक विवाह समारोह
- 12 दिसंबर 2020 : भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक
- 24 नवंबर 2019 : अकादमी के पासिंग परेड में शामिल हुए
- 05 अप्रैल 2019 : टीएमयू में आयोजित कार्यक्रम में
- 30 जून 2019 : कानून व्यवस्था की समीक्षा के लिए
- 08-09 जुलाई 2018 : दो दिवसीय दौरा
- 26 नवंबर 2017 : निकाय चुनाव में प्रचार के लिए
- 21 मई 2017 : कानून व्यवस्था की समीक्ष के लिए

मंडल में  दलवार
लोकसभा की कुल सीट: 06
भाजपा-0 : सपा-03, बसपा- 03
विधानसभा की कुल सीट: 27
भाजपा-14 : सपा-13

नोट : वर्ष 2017 में रामपुर की स्वार सीट सपा के पास थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed