फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Yoga Day 2024: Stay healthy with yoga.. Anulom-Vilom in Moradabad, programs in Rampur-Sambhal and Amroha

Yoga Day 2024: योग से रहें निरोग.. मुरादाबाद में अनुलोम-विलोम, रामपुर-संभल व अमरोहा में भी हुए कार्यक्रम

Fri, 21 Jun 2024 11:14 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 21 Jun 2024 11:14 AM IST
सार

योग दिवस के मौके पर मुरादाबाद मंडल में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों- कर्मचारियों के साथ अन्य लोग भी शामिल हुए। योगाचार्यों ने लोगों को स्वस्थ्य रहने के गुर बताए। 

विज्ञापन
Yoga Day 2024: Stay healthy with yoga.. Anulom-Vilom in Moradabad, programs in Rampur-Sambhal and Amroha
मुरादाबाद मंडल में योग करते लोग - फोटो : संवाद

विस्तार

मुरादाबाद में योग दिवस पर जिले भर में योग शिविर आयोजित किए गए। जहां लोगों ने योगाभ्यास किया। पुलिस लाइन में अमर उजाला और मुरादाबाद पुलिस की ओर से आयोजित शिविर में अधिकारियों और कर्मचारियों ने योगाभ्यास किया। योग प्रशिक्षक ऋतु नारंग ने प्रार्थना से योग की शुरुआत की। इस दौरान सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, वृक्षासन समेत एक दर्जन योग आसन कराए।

विज्ञापन

Yoga Day 2024: Stay healthy with yoga.. Anulom-Vilom in Moradabad, programs in Rampur-Sambhal and Amroha
मुरादाबाद मंडल में योग करते लोग - फोटो : संवाद

इसके बाद उन्होंने कहा योग व ध्यान से मन में प्रसन्नता आती है। मौके पर डीआईजी मुनिराज जी, एसएसपी हेमराज मीना, एसपी देहात संदीप कुमार मीना, एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया, एसपी क्राइम सुभाष चन्द्र गंगवार, सीओ अर्पित कपूर, सीओ अंकित तिवारी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारियों ने किया योग।

विज्ञापन
विज्ञापन

Yoga Day 2024: Stay healthy with yoga.. Anulom-Vilom in Moradabad, programs in Rampur-Sambhal and Amroha
मुरादाबाद मंडल में योग करते लोग - फोटो : संवाद

उधर अमरोहा में योग दिवस के मौके पर शहर के मिनी स्टेडियम में शुक्रवार को लोगों ने जब एक साथ योग किया तो छटा बदल गई।  सुबह छह से आठ बजे तक जिले की ग्राम पंचायत, ब्लाॅक, तहसील स्तर पर ढाई लाख से अधिक लोगों ने योगा किया।

विज्ञापन

Yoga Day 2024: Stay healthy with yoga.. Anulom-Vilom in Moradabad, programs in Rampur-Sambhal and Amroha
मुरादाबाद मंडल में योग करते लोग - फोटो : संवाद

योगाचार्यों ने लोगों को योग से होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। मिनी स्टेडियम में डीएम राजेश कुमार त्यागी समेत सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। जबकि, शहरवासियों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Yoga Day 2024: Stay healthy with yoga.. Anulom-Vilom in Moradabad, programs in Rampur-Sambhal and Amroha
मुरादाबाद मंडल में योग करते लोग - फोटो : संवाद

रामपुर में योग दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। रामपुर शहर स्थित किला परिसर में जिला प्रशासन की ओर से कार्यक्रम करवाया गया। इसमें प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास विभाग जसवंत सिंह सैनी और पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के प्रमुख सचिव सुभाष चंद्र शर्मा योग कार्यक्रम में शामिल हुए।

Yoga Day 2024: Stay healthy with yoga.. Anulom-Vilom in Moradabad, programs in Rampur-Sambhal and Amroha
मुरादाबाद मंडल में योग करते लोग - फोटो : संवाद

रोशनबाग में आयोजित योग कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने योग कर स्वस्थ रहने का संदेश दिया। किला परिसर में डीएम जोगिंदर सिंह, सीडीओ नंद किशोर कलाल और एसपी राजेश द्विवेदी सहित अन्य अधिकारियों ने योग किया।

Yoga Day 2024: Stay healthy with yoga.. Anulom-Vilom in Moradabad, programs in Rampur-Sambhal and Amroha
मुरादाबाद मंडल में योग करते लोग - फोटो : संवाद

इसके अलावा रामपुर शहर के साथ देहात क्षेत्रों में भी योग दिवस को लेकर कार्यक्रम हुए। जिसमें युवाओं से लेकर हर वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Yoga Day 2024: Stay healthy with yoga.. Anulom-Vilom in Moradabad, programs in Rampur-Sambhal and Amroha
मुरादाबाद मंडल में योग करते लोग - फोटो : संवाद

गजरौला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर तिगरी गंगा तट पर योग करने के लिए अधिकारी- कर्मचारियों के साथ ही शिक्षक- शिक्षिकाओं, ग्रामीणों, विभिन्न विद्यालय की छात्राओं ने योग कर स्वस्थ रहने का मंत्र दिया। योग दिवस पर शुक्रवार की सुबह ही विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी तिगरी गंगा तट पर पहुंच गए।

Yoga Day 2024: Stay healthy with yoga.. Anulom-Vilom in Moradabad, programs in Rampur-Sambhal and Amroha
मुरादाबाद मंडल में योग करते लोग - फोटो : संवाद

एसडीएम चंद्रकांता, सीओ श्वेताभ भास्कर, ईओ शालिनी गुप्ता, बीडीओ अरुण कुमार, एसडीओ वन विभाग विमल भारद्वाज ने शिक्षक- शिक्षिकाओं, ग्रामीणों, विभिन्न विद्यालय की छात्राओं ने कठिन योग कर स्वस्थ रहने का मंत्र दिया। छात्राओं आर्यशा व मुस्कान ने कठिन योग कर आश्चर्य में डाल दिया। गंगा किनारे योग करने से मन प्रफुल्लित हो गया। इसके बाद कुछ लोगों ने गंगा में स्नान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed