फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Wrestlers showed their skills on the third day of the wrestling match in Mangupura.

Moradabad News: मंगूपुरा के दंगल में तीसरे दिन भी पहलवानों ने दिखाए दांव

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Sep 2025 05:13 AM IST
विज्ञापन
Wrestlers showed their skills on the third day of the wrestling match in Mangupura.
बिलारी (मुरादाबाद)। ब्लॉक के मंगूपुरा गांव में नवदुर्गा मेला आयोजन के मौके पर दंगल के तीसरे दिन बुधवार को भी अनेक पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला के दांव दिखाए। दंगल में पहलवान तस्लीम पलवल ने रवि सिंह मेरठ को, बाबर अजमेर ने मुन्ना हरियाणा को, धमेंद्र नौली ने भूरा दातागंज को, जेपी यादव अमरपुरकाशी ने वीरेंद्र सिंह पीलीभीत को, सोवरन सिंह रूड़की ने समीर अलीगढ़ को, खलीक सैफनी ने थापा नेपाल को, जगदीश दातागंज ने दीपक आगरा को और भारत सिंह दिल्ली ने गौरव कुमार गोरखपुर को कुश्ती कला का दांव दिखाकर चित कर दिया। दंगल में जिन पहलवानों की कुश्ती बराबरी पर छूटीं उनमें राहुल गोविंदपुर और राॅकी बुलंदशहर, गोविंद पानीपत और नीशू नजीबाबाद, शारिक हरिद्वार और हर्षकुमार हाथरस, फैजान कैथल और विजय हापुड़, मोईन अलीगढ़ और भोला हाथरस, रवि शंकर अयोध्या और चंचल सिंह एटा, मनोज मथुरा और राहुल बहादुरगढ़, प्रवीन पानीपत और कुलदीप सहारनपुर, प्रणव मेरठ और छोटू बुलंदशहर की कुश्तियां शामिल हैं। दंगल समापन पर आयोजक भानु सिंह यादव और रामबाबू यादव आदि द्वारा विजेता पहलवानों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed