फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Workers who strengthen the organization and take its message to the masses: Anil

संगठन को मजबूत कर नीतियों को जन-जन पहुंचाएं कार्यकर्ता : अनिल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Workers who strengthen the organization and take its message to the masses: Anil
कांठ। राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी का कांठ के गांव अलीपुरा कुई में रालोद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की मजबूती के साथ ही नीतियों को भी जन-जन तक पहुंचाएं।
विज्ञापन

अलीपुरा कुई में रालोद के प्रदेश सचिव व पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत सिंह एडवोकेट के यहां आयोजित स्वागत समारोह में पहुंचे जिलाध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के हित में कार्य करते हुए लोगों को चौधरी चरण सिंह के विचारों के बारे में बताएं। अजीत सिंह एडवोकेट ने जिलाध्यक्ष को प्रतीक चिन्ह एवं शॉल भेंट कर सम्मानित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया। अध्यक्षता साहू ब्रजरतन अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रबंधक/वरिष्ठ चिकित्सक अनुज चौधरी और संचालन अजीत सिंह एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर युवा राष्ट्रीय लोकदल के जिलाध्यक्ष गुरमीत सिंह चीमा, डॉ. नरेंद्र सिंह, डॉ. सुभाष दिवाकर, भूरे सिंह फौजी, नरेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, दीपक रंधावा, प्रदीप सिंह, प्रमोद कुमार, सोमवीर सिंह, प्रदीप चौधरी, दलबीर सिंह, जयवीर सिंह, धर्मवीर सिंह, नरेंद्र सिंह, मेहरबान सिंह, सोमवीर सिंह, फिदा हुसैन, जयदीप चौधरी, सूर्यम चौधरी आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed