Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Workers' vehicle collides with tractor-trolley; eight injured

Moradabad News: मजदूरों की कार ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, आठ घायल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Workers' vehicle collides with tractor-trolley; eight injured
मुरादाबाद। दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर रामगंगा पुल के पास सोमवार सुबह एक कार ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली में घुस गई। इस हादसे में कार चालक समेत आठ लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि बरेली जिले के फतेहगंज, बहेड़ी और शाही थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के सात मजदूर चंडीगढ़ में टावर लगाने का काम करते हैं। वे दिवाली मनाने के लिए रविवार रात कार बुक कराकर अपने घर लौट रहे थे। सोमवार सुबह करीब छह बजे उनकी कार कटघर क्षेत्र में रामगंगा नदी पुल पर पहुंची।
विज्ञापन

इसी दौरान कार हाईवे किनारे खड़ी ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली में घुस गई। घायलों में बरेली के शाही थाना क्षेत्र में दिनरा मिर्जापुर निवासी श्रीपाल, राजेश, फतेहगंज थाना क्षेत्र के खिरका निवासी मनोज, बहेड़ी थाना क्षेत्र के अहमद नगर निवासी हरीश, मनोज, केसरी, रामपाल शामिल हैं। घायल चार चालक सागर हरियाणा के पानीपत जिले का निवासी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को मूंढापांडे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मूंढापांडे अस्पताल से मनोज, हरीश और कार चालक सागर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। अन्य घायलों का इलाज मूंढापांडे के अस्पताल में चल रहा है। सीओ हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed