{"_id":"69c6edb126a740b008092b55","slug":"workers-should-convey-the-partys-policies-and-principles-to-the-people-kamal-kanth-news-c-277-1-smbd1007-112962-2026-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों को लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों को लोगों तक पहुंचाएं कार्यकर्ता : कमाल
विज्ञापन
कांठ। शुक्रवार को नगर स्थित सपा कार्यालय में विधायक कमाल अख्तर ने लोगों की समस्याओं को सुना। उन्होंने समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों से भी बात की और निस्तारण कराने के लिए कहा।
कार्यक्र में विधायक ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव अब करीब है, ऐसे में सपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाएं। पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और जनकल्याणकारी कार्यों को जन-जन तक पहुंचाएं। कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी ने हमेशा गरीब, किसान, नौजवान, व्यापारी और समाज के हर वर्ग की आवाज को बुलंद किया है। अब आवश्यकता है कि हम सभी एकजुट होकर पार्टी की विचारधारा को मजबूत करें। विधायक ने पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने का आह्वान भी कार्यकर्ताओं से किया। ताकि आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को यूपी में प्रचंड बहुमत मिल सके। इस अवसर पर सपा जिला उपाध्यक्ष विक्रम सिंह यादव, मुजीब चौधरी, अब्दुल हकीम सैफी, राशिद सैफी, मुजाहिद चौधरी मोहम्मद आरिफ, उर्वेश यादव, बृजेश यादव, अमजद अली, डॉ. दानिश, अंजार चौधरी, सकलेन चौधरी आदि रहे।